बेहतर दुनिया की दिशा में सहयोग के लिए WGS स्प्रिंगबोर्ड: रोमानियाई अधिकारी

दुबई, 12 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- रोमानियाई प्रधानमंत्री के स्टेट काउंसलर और रोमानियाई संसद के चैंबर ऑफ डेप्युटीज की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष लास्ज़लो बोर्बेली ने पुष्टि किया कि वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (WGS) एक बेहतर दुनिया की दिशा में सहयोग के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में काम कर सकता है।

दुबई में आयोजित WGS 2024 के पहले दिन अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में बोर्बेली ने कहा, “हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी। हमें गेम चेंजर बनना होगा। हमें डिजिटलीकरण को दुश्मन के रूप में नहीं बल्कि मित्र के रूप में देखना होगा।”

रोमानियाई अधिकारी ने बताया कि करुणा के साथ काम करने से उन्नत तकनीक का उपयोग करते हुए एक बेहतर और स्थायी दुनिया बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने विश्व के देशों से समान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया।

अनुवाद - एस कुमार.