दुबई, 12 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (WGS) 2024 के रूप में दुबई नगर पालिका हॉल में आयोजित सरकारी रचनात्मकता सत्र के दौरान एक लाइव प्रदर्शन में AI तकनीक ने
रचनात्मकता के बारे में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए इसे "नई विचारों को उत्पन्न करने, अवधारणाओं को संयोजित करने और विचारों को उजागर करने और अभिव्यक्ति के नए तरीके खोजने की क्षमता" के रूप में परिभाषित किया।
Groq के संस्थापक और सीईओ जोनाथन रॉस ने नए कार्यक्रम चैटबॉट के साथ लाइव वार्तालाप प्रयोग किया और इसे प्रधानमंत्री के साथ एक इंटरव्यू के लिए उपयुक्त प्रश्न प्रदान करने के लिए कहा, जिसके लिए कार्यक्रम ने कुछ ही सेकंड में ऐसे इंटरव्यू आयोजित करने के लिए आवश्यक युक्तियों और दिशानिर्देशों की एक सूची प्रदान की, जिनमें विशेष रूप से समझ, सम्मान और संक्षिप्तता शामिल थी।
रॉस ने कहा कि प्रौद्योगिकी विज्ञान कथा नहीं है, बल्कि खुले मॉडलों का एक सेट है जिसे प्रौद्योगिकी कंपनियों ने प्रोग्राम और एल्गोरिदम में बहुत तेज़ी से विकसित किया है।
उन्होंने कहा कि सरकारों को ये स्वचालित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि AI प्रतिभा और समुदायों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए काम करे।
अनुवाद - पी मिश्र.