WFP ने दुनिया भर में लाखों लोगों को सहायता प्रदान करने में यूएई की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की

दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के कार्यकारी निदेशक सिंडी एच. मैक्केन ने WFP के प्रति यूएई के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों को सहायता प्रदान करने में यूएई की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और वित्तीय योगदान, वस्तुगत दान और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से देश के निरंतर सहयोग पर जोर दिया।

वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 के मौके पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए गए बयान में उन्होंने यह भी कहा कि यूएई ने यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कि खाद्य सहायता विशेष रूप से संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में सबसे कमजोर आबादी तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि WFP को हाल ही में प्रत्यक्ष खाद्य सहायता के रूप में मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स (MBRGI) से 11.7 मिलियन डॉलर का योगदान मिला है, जिससे गाजा में एक मिलियन से अधिक लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने बताया कि 2022-2023 की अवधि में MBRGI के सहयोग से WFP ने बुर्किना फासो, फिलिस्तीन, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश जैसे देशों में कमजोर समुदायों को 121 मिलियन से अधिक भोजन प्रदान किया और हम दुनिया भर में प्रभावित लोगों तक अधिक भोजन पहुंचाने के लिए सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हैं।

सिंडी मैक्केन ने कहा कि दुनिया में जो उथल-पुथल देखी जा रही है, उसका वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि यह खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करता है, संघर्षों को बढ़ावा देता है और कमजोर आबादी को मानवीय सहायता प्रदान करने में बाधा उत्पन्न करता है।

उन्होंने कहा, "दुनिया भर में 333 मिलियन से अधिक लोग गंभीर भूख से पीड़ित हैं, विश्व नेताओं के लिए सहयोग को प्राथमिकता देने और मानवीय वित्त पोषण बढ़ाना आवश्यक है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हमें मिलकर काम करना चाहिए।"

सिंडी मैक्केन ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकटों के कारण तत्काल मानवीय और विकास सहायता की मांग बढ़ गई है। तीव्र भूख लगातार उच्च स्तर पर बनी रहती है। हम कुपोषण की बढ़ती दर, अल्पपोषण की बढ़ती व्यापकता और पौष्टिक खाद्य पदार्थों तक सीमित पहुंच भी देख रहे हैं। ये सभी वैश्विक खाद्य असुरक्षा की चिंताजनक स्थिति के ठोस संकेतक हैं।

उन्होंने बताया कि WFP दुनिया भर के कमजोर समुदायों को सबसे अधिक लागत प्रभावी और स्थायी तरीकों से सेवा प्रदान करने के लिए ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम करता है।

सिंडी मैक्केन ने कहा कि WGS एक प्रेरक वैश्विक मंच है जो महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा करने और उनका समाधान करने के लिए विश्व नेताओं और निर्णय निर्माताओं को साथ लाकर वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में वैश्विक भूख बढ़ने के साथ खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और शांति का सहयोग करने के लिए दीर्घकालिक और स्थायी समाधान ढूंढना और लागू करना आवश्यक है।

अनुवाद - पी मिश्र.