एस्टोनियाई मंत्री ने यूएई के साथ शैक्षिक सहयोग बढ़ाने के लिए अपने देश की उत्सुकता की पुष्टि की

दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- एस्टोनिया की शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. क्रिस्टीना कैलास ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में यूएई के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अपने देश की उत्सुकता की पुष्टि की।

उन्होंने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट (WGS) 2024 के मौके पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में कहा कि शिक्षा भविष्य में सफलता का सार है, "इसलिए हमें लोगों और राष्ट्रों के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में दृढ़ता से निवेश करना चाहिए"।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एस्टोनिया अपने सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 6 फीसदी शिक्षा क्षेत्र को आवंटित करता है, जिसने इस प्रक्रिया की
आवश्यकताओं को सुव्यवस्थित करने और शिक्षा बजट के लिए आवंटित धन को बचाने के लिए पारंपरिक पाठ्यपुस्तक विधियों के बजाय शैक्षिक प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के लिए वर्षों तक काम किया है।

कैलास ने WGS और उसके विषयों के महत्व के साथ दुनिया भर के नेताओं, मंत्रियों और विशेषज्ञों की सभा पर जोर दिया, जो विचार-विमर्श और भावी पीढ़ियों के भविष्य की कल्पना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि WGS में चर्चा की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शैक्षिक प्रक्रिया को सामान्य स्कूल घंटों की तुलना में अधिक लाभदायक और कम समय में बनाने में योगदान देती है और साथ ही शिक्षकों का समय बचाने में भी योगदान देती है।

उन्होंने बताया कि यूएई और एस्टोनिया के बीच संबंध पिछले समय में बेहद फलदायी रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग पर एक समझौता पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.