दुबई, 14 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- बुनियादी ढांचे, शहरी नियोजन और कल्याण स्तंभ के आयुक्त-जनरल और दुबई में सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) के कार्यकारी निदेशक मंडल के महानिदेशक और अध्यक्ष मटर अल टायर ने कहा कि दुबई स्वायत्त परिवहन रणनीति के रूप में RTA का लक्ष्य 2030 तक दुबई में कुल परिवहन के 25 फीसदी को स्वायत्त मोड में बदलना है।
उन्होंने बताया कि RTA ने दुबई को दुनिया का सबसे स्मार्ट शहर बनाने के प्रज्ञ नेतृत्व के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसका मौजूदा समय में 9.4 फीसदी है।
दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 के मौके पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में अल टायर ने कहा कि सेल्फ-ड्राइविंग परिवहन क्षेत्र के सामने आने वाली प्रमुख वैश्विक चुनौतियों के बावजूद RTA ने दुबई स्वायत्त परिवहन रणनीति को प्राप्त करने के लिए अपने कार्यक्रम को जारी रखा है। सेल्फ-ड्राइविंग शेवरले बोल्ट इलेक्ट्रिक वाहनों का पहला ट्रायल रन लॉन्च किया गया, जिससे दुबई कंपनी के सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों को संचालित करने वाला अमेरिका के बाहर दुनिया का पहला शहर बन गया।
उन्होंने यह भी बताया कि दुबई की सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) और स्काईपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Skyports) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे और घोषणा किया कि उसने 2026 तक दुबई में यात्री हवाई टैक्सी सेवाएं शुरू करने के लिए दुबई के सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) और ऑल-इलेक्ट्रिक विमान कंपनी जॉबी एविएशन के साथ एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
उन्होंने कहा कि दुबई हवाई टैक्सियों के लिए वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) के परिष्कृत नेटवर्क के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में हवाई परिवहन करने वाला दुनिया का पहला शहर बन जाएगा। दुबई में एयर टैक्सी स्टेशन बनाने के लिए चार क्षेत्रों की पहचान की गई है।
अल टायर ने यह भी कहा कि RTA जॉबी एविएशन S4 का प्रदर्शन कर रहा है, जिसे चार यात्रियों और पायलट को सुरक्षित रूप से समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह छह प्रोपेलर और चार बैटरी पैक से सुसज्जित है, जो इसे अधिकतम 161 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम बनाता है। 321 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ हवाई टैक्सी हेलीकॉप्टर की तुलना में कम शोर करती है। इसकी ऊर्ध्वाधर टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमता इसे शहरी वातावरण के लिए कुशल बनाती है, जिससे पारंपरिक स्टेशनों के लिए आमतौर पर आवश्यक व्यापक क्षैतिज स्थान की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
दुबई अमीरात में मौजूदा समय में सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों की संख्या के बारे में अल टायर ने कहा कि दुबई में मौजूदा समय में 5 सेल्फ-ड्राइविंग वाहन हैं और इस साल के अंत तक यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी। वर्तमान में एक सुरक्षा चालक की देखरेख में जुमेराह क्षेत्र में विशिष्ट मार्गों पर उनका परीक्षण किया जा रहा है। यह सेवा इस वर्ष के अंत में 2024 में उपयोग के लिए एक समर्पित एप्लिकेशन के माध्यम से जनता के लिए लॉन्च की जाएगी।
अनुवाद - पी मिश्र.