एल अरिश, 18 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने फिलिस्तीन के लोगों का सहयोग करने के लिए "गैलेंट किंगहट 3" मानवीय अभियान के रूप में गाजा पट्टी में प्रवेश के लिए प्रारंभिक रूप से मिस्र के शहर एल अरिश में पांच स्वचालित बेकरी भेजी हैं।
यह पहल मौजूदा परिस्थितियों के दौरान गाजा पट्टी में रोटी की गंभीर कमी के प्रतिक्रिया में आती है। यूएई द्वारा प्रदान की गई बेकरियां चालू होने पर 420,000 से अधिक लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा करेंगी।
प्रत्येक बेकरी की उत्पादन क्षमता लगभग 17,500 रोटियां प्रति घंटा है। यूएई पांच बेकरियों के 24 घंटे संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आटा, डीजल और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार होगा। यूएई उन लोगों के वेतन का भी भुगतान करेगा जो गाजा में बेकरी का संचालन और निगरानी करेंगे।
एक बयान में ईआरसी महासचिव राशिद मुबारक अल मंसूरी ने पुष्टि किया कि यूएई फिलिस्तीनियों के लिए आवश्यक जरूरतें प्रदान करने और गाजा में घटनाओं से प्रभावित लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए सभी प्रकार के सहयोग और मानवीय प्रतिक्रिया को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
अल मंसूरी ने कहा कि यूएई द्वारा प्रदान की जाने वाली बेकरियां चालू होने पर फिलिस्तीनियों की खाद्य जरूरतों के एक बड़े हिस्से को पूरा करने में योगदान देंगी और उन गंभीर मानवीय स्थितियों को कम करेंगी जिनसे वे वर्तमान में गुजर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ईआरसी फिलिस्तीनियों का सहयोग करने के लिए यूएई द्वारा शुरू किए गए "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के ढांचे के भीतर अपनी राहत, मानव और लॉजिस्टिकल क्षमताओं को जुटाना और अपने कार्यक्रमों और मानवीय पहलों को बढ़ावा देना जारी रखता है।
17 फरवरी 2024 तक "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के तहत फिलिस्तीनी लोगों को प्रदान की गई कुल यूएई सहायता 15,700 टन से अधिक थी, जिसमें 162 कार्गो विमान भेजे गए थे। यूएई ने प्रति दिन लगभग 1.2 मिलियन गैलन की अलवणीकरण क्षमता वाले 6 जल अलवणीकरण संयंत्र भी लॉन्च किए, जिससे गाजा के निवासियों को सीधे लाभ हुआ।
अनुवाद - पी मिश्र.