अबू धाबी, 18 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायोदी ने जोर देकर कहा कि व्यापार और निवेश भागीदारों के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए प्रज्ञ नेतृत्व की दूरदर्शी दृष्टि यूएई के माल और सेवाओं के गैर-तेल विदेशी व्यापार में महत्वपूर्ण रूप से परिलक्षित हुई, जिसने 2023 के अंत में एईडी 3.5 ट्रिलियन से अधिक की अभूतपूर्व ऐतिहासिक संख्या दर्ज करना जारी रखा।
उन्होंने कहा, “यह हमारे राष्ट्र के लिए एक वास्तविक मील का पत्थर है। विदेशी व्यापार का विस्तार यूएई की आर्थिक रणनीति का एक स्तंभ है, जो विकास और विविधीकरण की प्रेरक शक्ति है और उन क्षेत्रों के लिए उत्प्रेरक है जो नवाचार, ज्ञान और उन्नत प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करते हैं।"
डॉ. अल जायोदी ने इन नतीजों को "विशेष रूप से उल्लेखनीय" बताया, क्योंकि ये 2023 की पहली छमाही में वैश्विक व्यापार में 5 फीसदी की गिरावट और तीसरी तिमाही में निर्यात में 8 फीसदी की गिरावट के बीच आए थे।
उन्होंने कहा, "यूएई के गैर-तेल विदेशी व्यापार में निरंतर ऊपर की ओर रुझान एक गतिशील, विविध अर्थव्यवस्था की राष्ट्रीय दृष्टि का स्पष्ट प्रतिबिंब है जो दुनिया के लिए खुला है।"
डॉ. अल जायोदी ने कहा कि व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) कार्यक्रम के माध्यम से यूएई उद्देश्यपूर्ण ढंग से दुनिया भर में व्यापार भागीदारों के अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, बाजार पहुंच बढ़ाने और निर्यातकों, उद्योगपतियों, निवेशकों और उद्यमियों के लिए नए अवसर प्रदान करने के लिए समान विचारधारा वाले देशों के साथ मजबूत संबंध हासिल कर रहा है।
डॉ. अल जायोदी ने कहा, "तुर्किये के साथ हमारा गैर-तेल व्यापार शायद हमारे व्यापार संबंधों पर हमारे CEPA के प्रभाव को सबसे अच्छी तरह दर्शाता है।" उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय गैर-तेल व्यापार 2023 में 103.7 फीसदी बढ़ गया, जो हमारे शीर्ष 10 व्यापारिक साझेदारों में सबसे तेजी से बढ़ रहा है और यूएई के कुल विदेशी व्यापार का 5.1 फीसदी है।
विदेश व्यापार राज्य मंत्री ने यूएई की अर्थव्यवस्था में अंतर्राष्ट्रीय विश्वास पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा, "यह यूएई के लिए अवसर का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और आने वाले वर्षों में हम और अधिक विकास के लिए इस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"
अनुवाद - पी मिश्र.