यूएई कैबिनेट ने देश में भारी वाहनों के वजन, आयाम को विनियमित करने वाले प्रस्ताव के कार्यान्वयन को स्थगित कर दिया

अबू धाबी, 18 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई कैबिनेट ने देश में भारी वाहनों के वजन और आयामों को विनियमित करने वाले प्रस्ताव के कार्यान्वयन को स्थगित करने का निर्देश दिया।

कैबिनेट ने ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्रालय को निर्णय के औचित्य पर व्यापक अध्ययन करने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा कैबिनेट ने अर्थव्यवस्था मंत्रालय को किसी भी सामान और वस्तुओं की कीमतों में किसी भी अनुचित वृद्धि को रोकने के लिए महत्वपूर्ण उपायों का अध्ययन और कार्यान्वयन करने के लिए सभी आर्थिक संस्थाओं के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया।

अनुवाद - पी मिश्र.