दुबई, 18 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई संस्कृति और कला प्राधिकरण (दुबई संस्कृति) की अध्यक्ष और दुबई परिषद की सदस्य हर हाइनेस शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज 18 फरवरी से 5 दिसंबर 2024 तक एतिहाद संग्रहालय में आयोजित होने वाली 'इंट्रोड्यूसिंग जायद नेशनल म्यूजियम: द फाउंडेशन ऑफ यूनिटी' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
दुबई संस्कृति के सहयोग से संस्कृति और पर्यटन विभाग - अबू धाबी और जायद राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी अमीरात को एकजुट करने और इसके वैश्विक नेतृत्व और प्रमुखता को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए स्वर्गीय शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान को श्रद्धांजलि देती है। जायद राष्ट्रीय संग्रहालय और यूएई की सांस्कृतिक विरासत के व्यापक संग्रह को उजागर करती यह प्रदर्शनी शेख जायद की स्थायी विरासत और मूल्यों की याद दिलाती है।
हर हाइनेस शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने प्रदर्शनी के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला, जो ऐतिहासिक खजानों की श्रृंखला के माध्यम से यूएई के समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करता है। “प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण शैक्षिक संसाधन के रूप में खड़ी है, जो भावी पीढ़ियों को सांस्कृतिक ज्ञान से समृद्ध करती है और हमारी मूर्त, अमूर्त और सांस्कृतिक विरासत के व्यापक रिकॉर्ड के रूप में काम करती है। यह यूएई के मूलभूत मील के पत्थर पर प्रकाश डालता है, जो विशेष रूप से 18 फरवरी, 1968 के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण पर ध्यान केंद्रित करता है, जब स्वर्गीय शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान और शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम ने यूएई की स्थापना की आधारशिला रखी थी।”
हर हाइनेस ने कहा, "'इंट्रोड्यूसिंग जायद नेशनल म्यूजियम: द फाउंडेशन ऑफ यूनिटी' प्रदर्शनी हमारी अमीराती संस्कृति को मजबूत करती है, जो हमारे जीवंत अतीत और विकसित होते वर्तमान के बीच एक सेतु के रूप में काम करती है। यह निवासियों और विजिटर्स को हमारे देश की संस्कृति, समृद्ध इतिहास, क्षेत्रीय संबंधों से परिचित कराने और हमारे युवाओं के बीच राष्ट्रीय पहचान की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
संस्कृति और पर्यटन विभाग - अबू धाबी के अध्यक्ष मोहम्मद खलीफा अल मुबारक ने कहा, "हमारी राष्ट्रीय पहचान को आकार देते हुए शेख जायद की प्रेरक विरासत अमीराती विरासत को बढ़ावा देने और उसकी सुरक्षा करने के हमारे प्रयासों का मार्गदर्शक खाका रही है। नेतृत्व, कूटनीति और एकता का सम्मान करने वाली यह प्रदर्शनी दिखाएगी कि कैसे जायद राष्ट्रीय संग्रहालय यूएई और उसके लोगों के सामूहिक इतिहास, संस्कृति और कहानियों पर प्रकाश डालेगा।”
यह प्रदर्शनी जायद राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा आयोजित एक श्रृंखला का हिस्सा है, जो यूएई का दौरा करेगी, जिसमें प्रत्येक अमीरात से अलग-अलग तत्वों को शामिल किया जाएगा और साथ ही राष्ट्रीय एकता की व्यापक कहानी भी बताई जाएगी। इसमें अबू धाबी के सादियात द्वीप पर सांस्कृतिक जिले के केंद्र में स्थित जायद राष्ट्रीय संग्रहालय का एक मॉडल होगा। मॉडल के साथ स्वर्गीय शेख जायद के जीवन से प्रेरित विभिन्न प्रकार की आकर्षक गतिविधियाँ और कार्यशालाएँ भी होंगी, जो प्रकृति और बाज़ के प्रति उनके जुनून को उजागर करेंगी। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी यूएई की स्थापना और विकास में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई पैनल चर्चाओं और संवादों की मेजबानी करेगी।
विजिटर्स को एक गहन अनुभव प्रदान करते हुए प्रदर्शनी कलाकृतियों, फिल्मों और अभिलेखीय छवियों का सावधानीपूर्वक संग्रहित संग्रह प्रस्तुत करती है जो संस्थापक पिता के जीवन को दर्शाती है। अल ऐन में उनके महत्वपूर्ण जीवन की घटनाओं और प्रारंभिक वर्षों का विवरण देते हुए यह उन सांस्कृतिक और पर्यावरणीय प्रभावों को प्रदर्शित करता है जिन्होंने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को आकार दिया।
अनुवाद - एस कुमार.