अबू धाबी, 20 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के माध्यम से यूएई ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों के लिए अपना सहयोग जारी रखा है।
11 से 18 फरवरी तक अमीरात रेड क्रीसेंट (ERC) ने गाजा पट्टी में तीन प्रमुख गवर्नरेट अर्थात् "राफा गवर्नरेट," "सेंट्रल गवर्नरेट" और "खान यूनिस गवर्नरेट" को सहायता प्रदान की।
सहायता में भोजन और चिकित्सा आपूर्ति, सर्दियों के कपड़े, विस्थापन केंद्रों में प्रकाश इकाइयां शामिल थीं। इसके अलावा ERC ने गाजा पट्टी के भीतर रोटी की गंभीर कमी को कम करने के उद्देश्य से एक बेकरी परियोजना शुरू की।
नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया "गैलेंट नाइट 3" गाजा में फिलिस्तीनी लोगों को महत्वपूर्ण मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए यूएई की चल रही प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह ऑपरेशन फिलिस्तीनी लोगों के लिए यूएई की एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है, जो उनकी पीड़ा को कम करने और उनके रहने की स्थिति में सुधार करने के प्रति उसके समर्पण को प्रदर्शित करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.