हमदान बिन राशिद फाउंडेशन फॉर मेडिकल एंड एजुकेशनल साइंसेज इनोवेशन वीक गतिविधियों का आयोजन किया

दुबई, 20 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- हमदान बिन राशिद अल मकतूम फाउंडेशन फॉर मेडिकल एंड एजुकेशनल साइंसेज 19 से 22 फरवरी तक शैक्षिक और चिकित्सा क्षेत्रों में रचनात्मक सोच और नवाचार के रुझान को बढ़ाने के उद्देश्य से गतिविधियों और पहलों की एक श्रृंखला का आयोजन करके एमिरेट्स इनोवेट्स 2024 कार्यक्रमों में भाग लिया।

हमदान बिन राशिद अल मकतूम फाउंडेशन फॉर मेडिकल एंड एजुकेशनल साइंसेज के महासचिव और सीईओ डॉ. खलीफा अल सुवेदी ने कहा, “फाउंडेशन द्वारा इनोवेशन वीक गतिविधियों का आयोजन एमिरेट्स इनोवेट्स 2024 के संस्थागत कार्यक्रमों के साथ मेल खाता है, जो यूएई में नवाचार और रचनात्मकता को वैश्विक क्षितिज पर आगे बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय और सामाजिक प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देता है।”

डॉ. अल सुवैदी ने कहा कि हमदान बिन राशिद अल मकतूम फाउंडेशन नवाचार के क्षेत्र में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए उत्सुक है। खासकर यह पहली डिजिटल विनिर्माण प्रयोगशाला FabLab यूएई संचालित करता है।

हमदान फाउंडेशन के महासचिव और सीईओ ने आगे बताया कि इनोवेशन वीक के दौरान फाउंडेशन की गतिविधियों में दुबई में वोलोंगोंग विश्वविद्यालय के सहयोग से मैकेनिकल मशीन निर्माण में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई परियोजनाओं के निर्माण में इसके अनुप्रयोगों पर दुबई सरकार के कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला शामिल है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि FabLab यूएई में नवाचार और डिजिटल विनिर्माण से संबंधित कई विषय जैसे प्रोग्रामिंग, डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य गतिविधियां पेश की जाती हैं। आयोजनों में समाज में नवाचार और विनिर्माण की संस्कृति को समृद्ध और प्रसारित करने और उत्कृष्ट और नवोन्वेषी छात्रों को आकर्षित करने के उद्देश्य से नई परियोजनाओं की एक प्रदर्शनी भी शामिल है।

डॉ. अल सुवेदी ने इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल की सफलता के लिए आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए FabLab यूएई टीम की तत्परता की पुष्टि करते हुए इनोवेशन वीक में सरकार और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी का स्वागत किया।

अनुवाद - पी मिश्र.