यूएई के AI कार्यालय ने AI अपनाने को बढ़ाने के लिए UNDP के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

दुबई, 20 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई सरकार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इकोनॉमी और रिमोट वर्क एप्लिकेशन कार्यालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और विकास को बढ़ाने और अरब क्षेत्र व उससे आगे की प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते पर संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव और अरब देशों के लिए UNDP के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अब्दुल्ला अल दरदारी और यूएई सरकार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इकोनॉमी और रिमोट वर्क एप्लिकेशन कार्यालय के कार्यकारी निदेशक सक्र बिन गालिब ने हस्ताक्षर किए।

डॉ. अल दरदारी ने कहा, “उद्देश्य में एकजुट होकर हम नैतिक और जिम्मेदारी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं का पता लगाने की प्रतिज्ञा करते हैं। संयुक्त अरब अमीरात सरकार के साथ हमारा सहयोग नवाचार को बढ़ावा देने और SDG की प्राप्ति को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। AI में अनुसंधान और विकास की भूमिका पर जोर देकर हम प्रभावशाली प्रगति को बढ़ावा देने और अरब क्षेत्र और उससे आगे के लोगों की सेवा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से उन्नत AI और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को एकीकृत कर रहे हैं।”

सक्र बिन गालिब ने पुष्टि किया कि संयुक्त अरब अमीरात की सरकार अपनी भविष्य की दृष्टि और सक्रिय दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ तकनीकी अवसरों की संभावनाओं का पता लगाने और समुदायों की सेवा के लिए इन प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए विभिन्न साझेदारियों के दायरे का विस्तार कर रही है, जो मानवता के लाभ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने के क्षेत्रों का विस्तार करने के नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप कल्याण को बढ़ाने और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सक्र बिन गालिब ने आगे कहा कि वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट समाज की भलाई को बढ़ाने, भविष्य के प्रयासों का सहयोग करने और विभिन्न चुनौतियों के लिए नई समाधान तैयार करने के अपने उद्देश्यों के अनुरूप इन उद्देश्यपूर्ण साझेदारियों को मजबूत करने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में कार्य करता है।

कौशल विकास के संदर्भ में समझौते का उद्देश्य ज्ञान का आदान-प्रदान करने, अनुभवों और क्षमताओं को परिष्कृत करने, व्यक्तियों को सशक्त बनाने, डेटा विज्ञान और मशीन लर्निंग में प्रशिक्षण, विचारों और व्यावहारिक सिद्धांतों का आदान-प्रदान करने और वर्तमान प्लेटफ़ॉर्म और एप्लिकेशन पर सर्वोत्तम प्रथाओं सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में संस्थानों और पहलों को मजबूत करना है।

लगभग 170 देशों में वैश्विक उपस्थिति के साथ UNDP कई मायनों में देश स्तर पर संयुक्त राष्ट्र की परिचालन शाखा के रूप में कार्य करता है और सतत विकास, गरीबी उन्मूलन, महिलाओं की उन्नति, सुशासन और कानून का शासन को बढ़ावा देने के लिए कई देशों में भागीदारों के साथ काम करता है।

अनुवाद - पी मिश्र.