दुबई, 20 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- 21वीं सदी की दूसरी महामारी के कारण यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के बाद नागरिक उड्डयन उद्योग लगभग पूरी तरह से ठीक हो गया है और दुनिया भर के एयरपोर्ट विस्तार और पुनर्विकास के माध्यम से 2030 तक हवाई यात्रा में एक बड़े उछाल को संभालने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।
मध्य पूर्व विमानन बाजार, जिसका मूल्य 2023 में 60 बिलियन डॉलर था, के 2030 तक काफी हद तक बढ़ने का अनुमान है। मध्य पूर्व में हवाई कनेक्टिविटी में 2019 की तुलना में 2022 में 26 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखी गई थी।
मध्य पूर्व के एयरपोर्ट 2040 तक 1.1 बिलियन यात्रियों को संभालने के लिए तैयार हैं, जो 2019 के 405 मिलियन यात्रियों के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक है। उन्हें क्षमता विस्तार में करीब 151 बिलियन डॉलर का निवेश करना होगा। 110 से अधिक एयरपोर्ट वाला यह क्षेत्र दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है।
एयरपोर्ट उद्योग को समर्पित दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनिया भर के एयरपोर्ट डेवलपर, अधिकारी और आपूर्तिकर्ता मई 2024 के मध्य में दुबई पहुंचेंगे। मध्य पूर्व के प्रमुख प्रदर्शनी और सम्मेलन स्थल दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) में तीन दिवसीय B2B कार्यक्रम के 23वें संस्करण में 20 से अधिक देशों के 150 से अधिक प्रदर्शक और 30 से अधिक देशों के 7,500 आगंतुक भाग लेंगे। एयरपोर्ट शो में ATC फोरम, एयरपोर्ट सिक्योरिटी मिडिल ईस्ट और ग्लोबल एयरपोर्ट लीडर्स फोरम (GALF) का 11वां संस्करण सह-स्थित होगा।
दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अध्यक्ष, दुबई एयरपोर्ट्स के अध्यक्ष, एमिरेट्स एयरलाइन एंड ग्रुप के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी और एयरपोर्ट शो के संरक्षक हिज हाइनेस शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम ने कहा, "बिजनेस इवेंट मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और अफ्रीका क्षेत्र के उद्योग पेशेवरों को एयरपोर्ट की स्थिरता, डिजिटलीकरण और शहरी वायु गतिशीलता में नवाचारों को देखने का अवसर प्रदान करेगा।”
उन्होंने कहा, "एयरपोर्ट के संचालन को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और नई उत्पादों का चयन और स्रोत करने के लिए एयरपोर्ट शो सबसे अच्छा स्थान बना रहेगा।"
RX के इवेंट मैनेजर मे इस्माइल ने कहा, “जब हम 2024 में मिलेंगे तो एयरपोर्ट उद्योग पूर्ण व्यवसाय में वापस आ जाएगा। विकास और विस्तार की जो गति रुक गई थी वह अभूतपूर्व गति से वापस आ गई है। जो परियोजनाएं फिर से शुरू हुईं, वे विस्तार और विकास का कोई अंत नहीं बताती हैं। जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था वह अब सामने है।”
CAPA की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में मौजूदा एयरपोर्ट पर 425 प्रमुख निर्माण परियोजनाएं चल रही थीं, जिनमें 450 बिलियन डॉलर का निवेश था। 225 नई एयरपोर्ट परियोजनाएं थीं और 70 फीसदी से अधिक निवेश एशिया प्रशांत में था। 1,074 एयरपोर्ट निवेशक थे, जिनमें से 258 एयरपोर्ट संचालक, समूह या संघ थे। सभी परियोजनाओं में से लगभग 68 फीसदी या तो टर्मिनलों के विस्तार या नए विकास पर आधारित थीं। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वैश्विक एयरपोर्ट निर्माण बाजार 2023 में बढ़कर 1.14 ट्रिलियन डॉलर हो गया और 2030 तक 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।
अनुवाद - पी मिश्र.