दुबई, 20 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार डॉ. अनवर गर्गश ने आज सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत गेइर ओ. पेडर्सन से मुलाकात की और सीरिया संकट से संबंधित नई घटनाओं पर चर्चा की।
बैठक में संकट के राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र के दूत द्वारा किए गए राजनयिक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो परिणामी मानवीय पीड़ा का अंत सुनिश्चित करता है और क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ाता है।
डॉ. अनवर गर्गश ने इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए प्रयासों के लिए यूएई के सहयोग की पुष्टि करते हुए कहा कि राजनीतिक समाधान ही ऐसे समझौते तक पहुंचने का एकमात्र समाधान है जो सीरिया की स्थिरता, एकता और सुरक्षा को संरक्षित करता है और इसे अपने क्षेत्रीय वातावरण में अपनी प्राकृतिक स्थिति में लौटाता है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र जिन परिस्थितियों और जटिलताओं से गुजर रहा है, उन्हें देखते हुए सीरिया में राजनीतिक प्रगति हासिल करने के लिए काम करना जारी रखने और प्रयासों को तेज करना और यथार्थवादी समाधान और तंत्र के साथ आने के लिए सभी प्रयासों को संयोजित करना आवश्यक है।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र दूत ने सीरियाई संकट को हल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए नई घटनाक्रम और प्रयासों की समीक्षा की।
अनुवाद - पी मिश्र.