2023 में 6,000 से अधिक नई F&B कंपनियां दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स में शामिल हुईं

दुबई, 21 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई चैंबर्स के अध्यक्ष और सीईओ मोहम्मद अली रशीद लुट्टा ने खुलासा किया है कि 2023 में 6,478 नई खाद्य और पेय (F&B) कंपनियां दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स में शामिल हुईं, जो साल-दर-साल 19.4 फीसदी की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करती हैं।

दुबई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के तहत काम करने वाले तीन चैंबरों में से एक दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ पंजीकृत F&B कंपनियों की कुल संख्या 2023 के अंत में 22,585 थी, जो 2022 की तुलना में 22.7 फीसदी की वृद्धि है।

उन्होंने F&B उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने में क्षेत्र-विशिष्ट व्यावसायिक समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। चैंबर ने उद्योग को समर्पित 11 व्यावसायिक समूह लॉन्च किए हैं, जिनमें से आठ की स्थापना 2023 में की गई थी, ताकि F&B कंपनियों के हितों को आगे बढ़ाया जा सके, नीति निर्माण और कानून में निजी क्षेत्र के योगदान को बढ़ाया जा सके और उद्योग के विकास को प्रोत्साहित किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा, "हम दुबई आर्थिक एजेंडा (D33) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा रणनीति 2051 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक-निजी क्षेत्र की भागीदारी की शक्ति में विश्वास करते हैं। हमारे बिजनेस ग्रुप विभिन्न F&B सेगमेंट के साथ काम करने और सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम इस महत्वपूर्ण उद्योग के भीतर निजी क्षेत्र की कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखें।”

अनुवाद - पी मिश्र.