ऑपरेशन 'गैलेंट नाइट 3' के रूप में 11-ट्रक यूएई सहायता काफिला गाजा पट्टी में प्रवेश किया

एल अरिश, 21 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- फिलीस्तीनी लोगों को मौजूदा परिस्थितियों में सहयोग और राहत देने के लिए "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के रूप में अमीराती सहायता काफिला आज सुबह मिस्र के राफा क्रॉसिंग के माध्यम से गाजा पट्टी में प्रवेश कर गया है।

काफिले में 11 ट्रक शामिल हैं, जिनमें 240 टन से अधिक मानवीय सहायता है, जिसमें सर्दियों के कपड़े, तंबू, पारिवारिक आपूर्ति, खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति शामिल है।

यूएई गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने, उनकी पीड़ा को कम करने और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना जारी रखता है।

20 फरवरी, 2024 तक "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के माध्यम से फिलिस्तीनी लोगों को प्रदान की गई अमीराती सहायता 165 मालवाहक विमानों, दो मालवाहक जहाजों और 476 ट्रकों के माध्यम से 15,809 टन से अधिक हो गई। गाजा के अंदर फील्ड अस्पताल द्वारा प्राप्त मामलों की संख्या 5,423 तक पहुंच गई।

यूएई ने प्रति दिन 1.2 मिलियन गैलन की उत्पादन क्षमता वाले छह अलवणीकरण संयंत्र स्थापित किए थे, जिससे गाजा आबादी को लाभ हुआ था। इसके अतिरिक्त गाजा पट्टी में प्रवेश की तैयारी के लिए पांच स्वचालित बेकरियों को मिस्र के शहर एल अरिश में भेजा गया है।

अनुवाद - पी मिश्र.