राफा, 22 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए "गैलेंट नाइट 3" मानवीय अभियान के माध्यम से यूएई ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों के लिए अपना सहयोग जारी रखा है।
अमीरात रेड क्रीसेंट (ERC) ने 21 फरवरी तक 29,374 ब्रेड बंडल वितरित किए हैं, जिससे 293,830 व्यक्तियों को लाभ हुआ है। यह कदम गाजा पट्टी के भीतर रोटी की गंभीर कमी को दूर करने और वर्तमान में उनके द्वारा सहन की जाने वाली कठोर मानवीय स्थितियों को कम करने के लिए ERC द्वारा शुरू की गई बेकरी परियोजना का हिस्सा है।
नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया "गैलेंट नाइट 3" गाजा में फिलिस्तीनी लोगों को महत्वपूर्ण मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए यूएई की चल रही प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह ऑपरेशन फिलिस्तीनी लोगों के लिए यूएई की लंबे समय से चली आ रही एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है, जो उनकी पीड़ा को कम करने और उनके रहने की स्थिति में सुधार के लिए उसके समर्पण को प्रदर्शित करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.