अबू धाबी, 22 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान ने सऊदी अरब के स्थापना दिवस पर सऊदी अरब के पवित्र मस्जिदों के संरक्षक किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद को बधाई संदेश भेजे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद, शेख मोहम्मद बिन राशिद और शेख मंसूर बिन जायद ने भी सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ को बधाई दी।
अनुवाद - पी मिश्र.