मुबाडाला, सह-निवेशकों ने ट्रइस्ट इंश्योरेंस होल्डिंग्स में शेष हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौते की घोषणा की

अबू धाबी, 22 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी (Mubadala) ने घोषणा किया कि उसने प्राथमिक निवेशकों और प्रमुख निजी इक्विटी फर्मों, स्टोन पॉइंट कैपिटल और क्लेटन, डुबिलियर एंड रॉस (CD&R) के साथ अन्य सह-निवेशकों के साथ ट्रइस्ट फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (NYSE: TFC) से ट्रइस्ट की सहायक कंपनी ट्रइस्ट इंश्योरेंस होल्डिंग्स (TIH) में इसकी शेष हिस्सेदारी खरीदने के लिए साझेदारी की है।

उत्तरी कैरोलिना में स्थित चार्लोट ट्रइस्ट इंश्योरेंस होल्डिंग्स अमेरिका में पांचवां सबसे बड़ा बीमा ब्रोकर है और थोक, खुदरा और बीमा सेवा व्यवसायों के अपने पोर्टफोलियो के माध्यम से 200 से अधिक कार्यालय संचालित करता है। यह निवेश मुबाडाला द्वारा 2023 में स्टोन पॉइंट कैपिटल और अन्य सह-निवेशकों के साथ TIH में 1.95 बिलियन डॉलर में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद हुआ है।

संपूर्ण नकद लेनदेन में TIH का निहित उद्यम मूल्य 15.5 बिलियन डॉलर है। पार्टियों को कुछ नियामक समीक्षाओं और अनुमोदनों और अन्य प्रथागत समापन शर्तों की संतुष्टि के अधीन 2024 की दूसरी तिमाही के दौरान लेनदेन पूरा करने की उम्मीद है। ट्रइस्ट के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से समझौते को मंजूरी दी है।

मुबाडाला में एशिया और वित्तीय सेवाओं के प्रमुख लुका मोलिनारी ने कहा, “हम ट्रइस्ट इंश्योरेंस होल्डिंग्स में अतिरिक्त निवेश करने का अवसर पाकर बेहद उत्साहित हैं। यह एक शीर्ष प्रबंधन टीम के नेतृत्व में एक शानदार व्यवसाय है और स्टोन पॉइंट कैपिटल और CD&R में हमारे भागीदारों के साथ हम इसके विकास को और सक्षम बनाने के लिए तत्पर हैं।”

अनुवाद - पी मिश्र.