यूएई कराटे के वैश्विक विकास का प्रमुख समर्थक: WKF अध्यक्ष

फुजैरा, 22 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- कराटे1 यूथ लीग फुजैरा 2024 का दूसरा संस्करण आज फुजैरा में शुरू हुआ।

यह टूर्नामेंट फुजैरा के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन हमद बिन मोहम्मद अल शर्की के संरक्षण में 22 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के उद्घाटन में विश्व कराटे महासंघ (WKF) के अध्यक्ष एंटोनियो एस्पिनोस और यूएई और एशियाई कराटे महासंघों के अध्यक्ष और WKF के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर नासिर अब्दुल रजाक अल रजूकी के साथ राष्ट्रीय महासंघों के कई अध्यक्ष उपस्थित थे।

एस्पिनोस ने WKF के साथ सहयोग के लिए यूएई को धन्यवाद दिया और जोर देकर कहा कि यह खेल के वैश्विक विकास के प्रमुख समर्थकों में से एक है और दुनिया भर में कराटे के प्रसार की सफलता में योगदान देता है।

इसके बाद उन्होंने ब्रिगेडियर अल रजूकी के नेतृत्व वाले यूएई कराटे फेडरेशन और चैंपियनशिप की आयोजन समिति और कर्मचारियों के काम की प्रशंसा की।

उन्होंने यह बयान WKF के रेफरी और तकनीकी समितियों के सदस्यों के साथ टूर्नामेंट के लिए उनकी तैयारी के साथ अंतरराष्ट्रीय रेफरी की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक के दौरान दिया।

वर्ल्ड लीग के पहले दिन 14 अरब देशों सहित 78 देशों की भागीदारी देखी गई। 274 प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिभागियों की संख्या के मामले में मिस्र अरब और अंतर्राष्ट्रीय देशों में भाग लेने वाले देशों की सूची में शीर्ष पर है।

चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर-21 वर्ग के लिए काता और कुमाइट प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

अमीराती क्लब टूर्नामेंट की सभी श्रेणियों में 108 प्रतियोगियों के साथ भाग ले रहे हैं, जिसमें दुनिया के कई प्रमुख प्रतियोगी शामिल हैं।

WKF दुनिया भर के सभी प्रतियोगियों को टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति देता है, जिनमें शावक, जूनियर, युवा और अंडर-21 और राष्ट्रीय टीमों और क्लबों से जुड़े लोग शामिल हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.