नौकरियों पर AI का प्रभाव भविष्यवाणियों को झुठलाएगा: पूर्व ऑस्ट्रियाई पीएम कुर्ज

दुबई, 23 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ऑस्ट्रिया के पूर्व चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ने की संभावना नहीं है और विशिष्ट नौकरी के नुकसान की कुछ भविष्यवाणियां गलत हो जाएंगी।

उन्होंने दुबई में अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, “मैं तकनीकी प्रगति को लेकर हमेशा बुनियादी तौर पर आशावादी रहा हूं। औद्योगीकरण की पहली लहर के बाद से ही यह डर बना हुआ है कि मशीनें इंसानों से नौकरियां छीन लेंगी।''

2017 में 31 साल की उम्र में ऑस्ट्रिया के चांसलर बनने वाले कुर्ज दुनिया के सबसे कम उम्र के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सरकार प्रमुखों में से एक थे। दिसंबर 2021 में उन्होंने राजनीति छोड़ दी और अब विश्व स्तर पर सक्रिय उद्यमी, सलाहकार और निवेशक के रूप में काम कर रहे हैं।

यह स्वीकार करते हुए कि AI के कारण कुछ नौकरियां खत्म हो जाएंगी, उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ भविष्यवाणियां गलत हो जाएंगी।

कुर्ज ने कहा कि नई नौकरियां सामने आएंगी, लेकिन उम्मीदों के विपरीत AI ट्रक ड्राइवरों और गोदाम श्रमिकों से पहले कार्यालय की नौकरियों की जगह ले लेगा।

उन्होंने तर्क दिया कि चैटबॉट्स जैसे कि ChatGPT और अन्य जेनरेटिव AI (AI का प्रकार जो टेक्स्ट, इमेजरी, ऑडियो और सिंथेटिक डेटा सहित विभिन्न प्रकार की कंटेंट का उत्पादन कर सकता है) ने इस संभावित परिदृश्य को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया है।

"यह एक ऐसा विकास है जिसकी कई लोगों को उम्मीद नहीं थी और कई लोग इससे डर सकते हैं।"

साइबर सुरक्षा, गलत सूचना के खतरे

तकनीकी प्रगति के सहयोग के रूप में वह मानवता पर इसके सकारात्मक प्रभाव की क्षमता में दृढ़ता से विश्वास करते हैं, हालांकि, वह इन प्रगति के साथ होने वाले जोखिमों जैसे साइबर खतरों और गलत सूचना के प्रसार के बारे में भी चिंतित हैं।

पूर्व चांसलर ने दी चेतावनी दिया, “डिजिटल दुनिया में राष्ट्रीय सीमाओं की अनुपस्थिति साइबर सुरक्षा के दृष्टिकोण के पुनर्मूल्यांकन की मांग करती है। साइबर हमलों से न केवल वित्तीय क्षति होने की संभावना है, बल्कि जीवन को भी खतरे में डालने की संभावना को कम करके नहीं आंका जा सकता है।''

उन्होंने कहा कि तेजी से डिजिटलीकरण ने मुझे विशेष रूप से साइबर खतरों के पैमाने के संबंध में सतर्क कर दिया है।

फर्जी खबर

कुर्ज ने वीडियो सहित हेरफेर की गई डिजिटल कंटेंट के माध्यम से AI-जनित गलत सूचना से उत्पन्न महत्वपूर्ण चुनौती की ओर इशारा किया।

कुछ विशेषज्ञों द्वारा फर्जी खबरों की तुलना जलवायु परिवर्तन जैसे खतरे से करने पर उनकी राय पूछे जाने पर कुर्ज ने कहा कि फर्जी खबरें, साइबर हमले और जलवायु परिवर्तन में एक समानता है - ये राष्ट्रीय सीमाओं से परे वैश्विक मुद्दे हैं, जिनके समाधान के लिए एकजुट प्रयासों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यूएई ने यहां सच्चे नेतृत्व का प्रदर्शन किया है, जिससे बातचीत और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के वैश्विक केंद्र के रूप में इसकी भूमिका और मजबूत हुई है। शिखर सम्मेलन में एक प्रमुख वक्ता रहे कुर्ज ने कहा कि हाल ही में दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन इस संबंध में नई उदाहरण था।

COP28 की सफलता साबित करती है कि कूटनीति काम करती है

कुर्ज ने जोर देकर कहा कि यूएई का COP28 का सफल आयोजन दिसंबर में दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन, इस बात का प्रमाण था कि कई भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद कूटनीति जीवित है और कार्य कर सकती है।

“यह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सेतु-निर्माण का एक विशेष रूप से सकारात्मक उदाहरण था। जलवायु सम्मेलन की मेजबानी के लिए यूएई सही समय पर सही देश साबित हुआ है।''

उन्होंने सौर ऊर्जा में बड़े पैमाने पर निवेश और हाइड्रोजन के लिए रणनीति के साथ देश में नवीकरणीय क्षेत्र में यूएई के अभिनव प्रयासों की प्रशंसा की।

ऑस्ट्रिया-यूएई संबंध

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रिया और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी घनिष्ठ और ऐतिहासिक रूप से विकसित है।

कुर्ज ने जोर देकर कहा कि यूएई न केवल एक महत्वपूर्ण आर्थिक भागीदार है, बल्कि नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

चांसलर के रूप में यूएई की अपनी यात्राओं और फलदायी जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देश उदाहरण के लिए 2021 में हाइड्रोजन गठबंधन के साथ संबंधों को और गहरा करने में सक्षम थे।

"इस क्षेत्र के प्रति मेरे मन में हमेशा एक बड़ा आकर्षण रहा है।"

अनुवाद - पी मिश्र.