अबू धाबी, 23 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और काउंटर टेररिज्म फाइनेंसिंग (AML/CFT) के कार्यकारी कार्यालय के महानिदेशक हामिद अल ज़ाबी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात वित्तीय अपराधों से निपटने में अग्रणी वैश्विक भूमिका निभाता है। उन्होंने उल्लेख किया कि यूएई 2026 में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की अगली पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट (MER) शुरू करेगा।
अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में अल ज़ाबी ने कहा कि यूएई द्वारा अपनी कार्य योजना की सभी 15 सिफारिशों को पूरा करने पर FATF की घोषणा राष्ट्रीय रणनीति और कार्य योजना के अनुसार देश में विभिन्न संघीय, स्थानीय और निजी क्षेत्र की संस्थाओं के अथक प्रयासों की परिणति है।
उन्होंने कहा कि यूएई ने डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके और 90 से अधिक राष्ट्रीय संस्थाओं को शामिल करते हुए एक परिष्कृत निगरानी और रिपोर्टिंग प्रणाली स्थापित की है। "कार्यकारी कार्यालय का हिस्सा संघीय प्रतिस्पर्धात्मकता और सांख्यिकी केंद्र इस डेटा को बरकरार रखता है, जिसका उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि संस्थाएं राष्ट्रीय उद्देश्यों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन करना जारी रखें।"
अल ज़ाबी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संदर्भ में यूएई ने पारस्परिक कानूनी सहायता संधियों (MLAT) की संख्या में वृद्धि की है और अब तक 45 संधियों पर हस्ताक्षर किए हैं और इस वर्ष और अधिक संधियों पर हस्ताक्षर किए जाने हैं। वित्तीय सूचना आदान-प्रदान के क्षेत्र में यूएई ने आतंकवादी वित्तपोषण, मनी लॉन्ड्रिंग और विधेय अपराधों की जांच की सुविधा के लिए जनवरी और अक्टूबर 2023 के बीच 200 आउटगोइंग MLAT अनुरोध भेजे।
संदिग्ध लेनदेन/गतिविधि रिपोर्ट (STR) के संबंध में इस वर्ष के पहले दस महीनों में 2022 की तुलना में इस प्रक्रिया में सभी क्षेत्रों की भागीदारी और प्रस्तुत रिपोर्ट की संख्या में वृद्धि देखी गई। नामित गैर-वित्तीय व्यवसाय और पेशे (DNFBP) क्षेत्र ने STR में 266 फीसदी की वृद्धि हासिल की, जबकि रियल एस्टेट क्षेत्र ने अपने STR में 106 फीसदी की वृद्धि की। कॉर्पोरेट सेवा प्रदाताओं और ट्रस्ट फंड सेक्टर ने एसटीआर में 49 फीसदी की वृद्धि हासिल की, जबकि सभी DNFBP द्वारा प्रस्तुत कुल एसटीआर 90 फीसदी तक पहुंच गया।
अल ज़ाबी ने कहा कि समझौता सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक अच्छा ढांचा प्रदान करते हैं, क्योंकि कार्यकारी कार्यालय ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए मिस्र, मोरक्को और कजाकिस्तान में अपने समकक्षों के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2024-2027 की अवधि को कवर करते हुए एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर यूएई की अगली राष्ट्रीय रणनीति आने वाले महीनों में लॉन्च की जाएगी।
अल ज़ाबी ने कहा कि इस साल के अंत में नई राष्ट्रीय जोखिम मूल्यांकन (NRA) के परिणाम और सिफारिशें भी घोषित होने की उम्मीद है, जो पिछले साल विश्व बैंक समूह के सहयोग से शुरू हुई थी।
अनूवाद - एस कुमार.