रास अल खैमाह, 23 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और रास अल खैमाह के शासक हिज हाइनेस शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी ने पुष्टि किया कि आधुनिक प्रौद्योगिकियों और उन्नत नवाचारों पर आधारित स्टार्टअप राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि और समृद्धि और उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए एक प्रमुख चालक हैं।
उन्होंने बताया कि युवाओं में निवेश करने, विचारों को प्रेरित करने और उन्हें रचनात्मक परियोजनाओं में बदलना कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वैश्विक चुनौतियों का सामना करने की आधारशिला है।
यह बात शेख सऊद द्वारा रास अल खैमाह के लॉन्गबीच कैंपग्राउंड होटल में "सीसाइड स्टार्टअप समिट यूएई 2024" के उद्घाटन के दौरान हुई, जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें 120 से अधिक स्टार्टअप, 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं और विशेषज्ञों की भागीदारी होगी और दुनिया भर के 30 से अधिक देशों से लगभग 1,000 प्रतिभागियों, 2,000 विजिटर्स और मेहमानों की उपस्थिति होगी।
शेख सऊद बिन सक्र ने बताया कि उद्यमिता रास अल खैमाह की आर्थिक रणनीति में एक मूलभूत स्तंभ है और उद्यमिता व व्यावसायिक प्रथाओं के लिए एक वैश्विक गंतव्य के रूप में अमीरात की स्थिति को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण सहायक इस बात पर जोर देती है कि युवा उद्यमी आर्थिक विकास प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यूएई अर्थव्यवस्था द्वारा प्रदान किए गए आशाजनक अवसरों का लाभ उठाकर कई क्षेत्रों में स्टार्टअप की सफलता का सहयोग करते हैं।
रास अल खैमाह के शासक ने स्टार्टअप के लिए इन विशेष अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित करते हुए भाग लेने वाले उद्यमियों का स्वागत किया, जो साझेदारी को बढ़ाएगा, दुनिया के विभिन्न देशों के उद्यमियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान का द्वार खोलेगा और उन्हें अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के लिए प्रेरित करेगा, जिसका उद्देश्य एक प्रेरक वातावरण बनाना है जो वैश्विक बाजारों में विकास, समृद्धि और विस्तार में मदद करता है।
अनूवाद - एस कुमार.