WTO के मुख्य अर्थशास्त्री ने व्यापार उदारीकरण के प्रति यूएई की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की

अबू धाबी, 25 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मुख्य अर्थशास्त्री राल्फ ओसा ने कम टैरिफ, निर्यात विविधीकरण और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में सक्रिय भागीदारी और संयुक्त बयान पहल पर देश के फोकस का हवाला देते हुए विश्व स्तर पर ग्रीन और डिजिटल व्यापार के विकास सहित व्यापार उदारीकरण के लिए यूएई की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है।

अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में ओसा ने कहा कि कम टैरिफ, निर्यात विविधीकरण और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में सक्रिय भागीदारी और संयुक्त बयान पहल पर देश के फोकस को देखते हुए यूएई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त है।

उन्होंने जिनेवा, MC12 में WTO मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की सफलता की प्रशंसा की और संगठन की "अबू धाबी में इस गति को आगे बढ़ाने" की योजना की पुष्टि की।

“एजेंडे में कई महत्वपूर्ण चीजें हैं जहां हम महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं। उदाहरण के लिए एजेंडा की वस्तुओं में हमारी विवाद निपटान प्रणाली में सुधार, सब्सिडी पर प्रतिबंध, जो हानिकारक अत्यधिक मछली पकड़ने को बढ़ावा देता है और ई-कॉमर्स भी शामिल है।"

WTO के मुख्य अर्थशास्त्री ने ग्रीन और डिजिटल व्यापार और सेवा के महान महत्व पर प्रकाश डाला

WTO का 13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC13) 26 से 29 फरवरी 2024 तक अबू धाबी में होगा। बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के कामकाज की समीक्षा करने और WTO के भविष्य के काम पर कार्रवाई करने के लिए दुनिया भर के मंत्री भाग लेंगे।

अनुवाद - पी मिश्र.