यूएई ने WTO की महिला निर्यातकों को डिजिटल इकोनॉमी फंड में 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए

दुबई, 25 फरवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश व्यापार राज्य मंत्री और 13वें WTO मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2024 के अध्यक्ष डॉ. थानी बिन अहमद अल जायोदी ने आज घोषणा किया कि संयुक्त अरब अमीरात ने विकासशील देशों में महिला उद्यमियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था द्वारा पेश किए गए अवसरों का उपयोग करके अधिक निर्यात करने में मदद करने के लिए सम्मेलन से पहले रविवार को लॉन्च किए गए 50 मिलियन डॉलर के फंड में 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं।

मंत्री ने कहा, "डिजिटल इकोनॉमी फंड में WTO की महिला निर्यातक हमें दुनिया भर में महिला उद्यमियों और महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों के अमूल्य योगदान का जश्न मनाने और आर्थिक विकास को चलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने की अनुमति देती है।"

यूएई में कल से शुरू होने वाले WTO के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला ने आज विकासशील देशों में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए 50 मिलियन डॉलर की एक अभूतपूर्व पहल का अनावरण किया।

नए फंड का उद्देश्य डिजिटल अर्थव्यवस्था की शक्ति को अनलॉक करना है, जिससे महिला निर्यातकों को वित्तपोषण बाधाओं को दूर करने और अप्रयुक्त अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

ओकोन्जो-इवेला ने घोषणा किया, "यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह महिला उद्यमियों के सामने आने वाली वित्तीय कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आर्थिक वृद्धि और विकास के प्रमुख चालक हैं।"

यह उल्लेखनीय है कि विदेश मामलों के मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने कल घोषणा किया कि यूएई विश्व व्यापार संगठन (WTO) की कई प्रमुख पहलों का सहयोग करने के लिए 10 मिलियन डॉलर का अनुदान प्रदान करेगा, जिसका 13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26-29 फरवरी तक अबू धाबी में यूएई द्वारा आयोजित और अध्यक्षता किया जा रहा है।

शेख अब्दुल्ला ने कहा कि यूएई द्वारा प्रदान किया जाने वाला अनुदान मत्स्य पालन वित्तपोषण तंत्र उन्नत एकीकृत फ्रेमवर्क (EIF) और डिजिटल अर्थव्यवस्था में महिला निर्यातकों (WEIDE) फंड को आवंटित किया जाएगा जो MC13 के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि यूएई WTO के MC13 की मेजबानी कर रहा है, जो संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है और प्रमुख व्यापार मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत और वैश्विक व्यापार प्रणाली के नियमों को बढ़ाने और आधुनिकीकरण करने के तरीकों पर चर्चा के लिए 166 सदस्य देशों के सभी नेताओं, मंत्रियों और प्रतिनिधियों का अबू धाबी में स्वागत किया।

अनुवाद - पी मिश्र.