अबू धाबी, 26 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वेन्ताओ ने रविवार को कहा कि चीन अबू धाबी में आयोजित विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में अधिक व्यावहारिक परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को इच्छुक है।
अबू धाबी में WTO के महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला के साथ अपनी बैठक के दौरान वेन्ताओ ने कहा कि चीन कई प्रमुख पहलों का सहयोग करता है जिसमें WTO के विवाद निपटान तंत्र के सामान्य कामकाज की बहाली शामिल है।
साथ ही चर्चा कृषि वार्ता के लिए एक कार्य योजना तैयार करने, खाद्य सुरक्षा के संबंध में सबसे कम विकसित देशों और शुद्ध खाद्य आयात करने वाले विकासशील देशों की चिंताओं को संबोधित करने और मत्स्य पालन सब्सिडी पर समझौते के दूसरे चरण के निष्कर्ष को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी।
वांग ने कहा कि चीन WTO के कानूनी ढांचे में विकास के लिए निवेश सुविधा पर समझौते को शामिल करने, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर सीमा शुल्क पर रोक बनाए रखने, ई-कॉमर्स वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करने और समय के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए बहुपक्षीय व्यापार नियमों को आगे बढ़ाने का सहयोग करता है।
बैठक के दौरान, ओकोन्जो-इवेला ने उम्मीद जताई कि चीन WTO के विवाद निपटान तंत्र में सुधार और मत्स्य पालन सब्सिडी के दूसरे चरण जैसे मुद्दों पर बातचीत में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा और साथ ही MC13 की सफलता में और योगदान देगा।
यह चार दिवसीय कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों और विनियमों पर चर्चा करने के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को साथ लाता है।
अनुवाद - पी मिश्र.