अबू धाबी, 26 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यमन के उद्योग और व्यापार मंत्री मोहम्मद अल अश्ववाल ने वैश्विक व्यापार को सहयोग और बढ़ाने में संयुक्त अरब अमीरात की महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका की पुष्टि की और कहा कि इसके मेहनती प्रयास विश्व व्यापार संगठन के तेरहवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC13) की सफलता और महत्वपूर्ण और निर्णायक संकल्प जारी करने में योगदान देंगे।
अल अश्ववाल ने अबू धाबी में सम्मेलन के पहले दिन के कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी के मौके पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में कहा कि यूएई में इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन उस महत्वपूर्ण प्रगति का स्पष्ट प्रमाण है जो देश ने वैश्विक व्यापार में एक क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के साथ क्षेत्र और दुनिया में वाणिज्यिक गतिविधि का केंद्र बनने के लिए की है।
उन्होंने इस मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की सफलता के लिए बहुत आशावाद की ओर इशारा किया, जो विशेष रूप से यह यूएई में आयोजित किया गया है और उम्मीद है कि इस आयोजन के परिणामों में कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल होंगे जो वैश्विक व्यापार, सामान्य रूप से आपूर्ति श्रृंखला और विशेष रूप से खाद्य आपूर्ति श्रृंखला की सेवा करेंगे।
अनुवाद - पी मिश्र.