यूएई के राष्ट्रपति ने COP28 के सफल आयोजन की मान्यता में मोहम्मद बिन राशिद और मंसूर बिन जायद को ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया

अबू धाबी, 28 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने हाल ही में यूएई द्वारा आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) के सफल आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान को ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया है।

इसके अलावा सम्मेलन की सफलता में उनके योगदान की मान्यता में हिज हाइनेस ने अबू धाबी के उप शासक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हिज हाइनेस शेख तहनून बिन जायद अल नहयान; दुबई के प्रथम उप शासक, उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; विदेश मंत्री और COP28 की मेजबानी की तैयारियों की देखरेख करने वाली उच्च समिति के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान; सलामा बिन्त हमदान अल नहयान फाउंडेशन (SHF) की अध्यक्ष हर हाइनेस शेखा मरियम बिन्त मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री और COP28 अध्यक्ष हिज हाइनेस डॉ. सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर और फेडरल अथॉरिटी फॉर प्रोटोकॉल एंड स्ट्रैटेजिक नैरेटिव के अध्यक्ष हिज हाइनेस मोहम्मद अब्दुल्ला अल जुनैबी को ऑर्डर ऑफ द यूनियन से सम्मानित किया।

हिज हाइनेस ने यूएई की COP28 वार्ता टीम के साथ COP28 प्रेसीडेंसी कार्यालय और विभिन्न कार्य समूहों के सदस्यों को प्रथम श्रेणी ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया।

हिज हाइनेस ने यूएई की एक्सपो 2020 दुबई की सफल मेजबानी में उनके प्रयासों और भूमिका की प्रशंसा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री हर हाइनेस रीम बिंट इब्राहिम अल हाशिमी को ऑर्डर ऑफ द यूनियन से सम्मानित किया।

अबू धाबी के एर्थ होटल में पुरस्कार समारोह के दौरान, हिज हाइनेस ने COP28 की सफलता पर सभी टीमों को इसके संगठन में उनकी भूमिका और इसे आयोजित करने के विशिष्ट तरीके की प्रशंसा करते हुए बधाई दी, जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी में देश की स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा उन्होंने ऐतिहासिक यूएई सहमति तक पहुंचने में उनकी उपलब्धि की सराहना की, जो वैश्विक जलवायु कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

हिज हाइनेस ने राष्ट्र के इन उदाहरणों पर गर्व व्यक्त किया, जिन्होंने उनके संगठनात्मक और बातचीत कौशल को उजागर किया, जिसके लिए विशिष्ट क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और विशेषज्ञता की आवश्यकता थी।

हिज हाइनेस ने कहा कि सम्मेलन की सफलता विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं, संस्थानों, निकायों और व्यक्तियों के सहयोग और ठोस प्रयासों का परिणाम थी। इस सफलता ने जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने, इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई को बढ़ावा देने और स्थिरता को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका को बढ़ाने के लिए देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

प्राप्तकर्ताओं ने सम्मेलन के दौरान उनके काम को सुविधाजनक बनाने के लिए यूएई नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए हिज हाइनेस द्वारा मान्यता प्राप्त होने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने इस भूमिका को निभाने में सक्षम बनाने और एक मील का पत्थर हासिल करते हुए यूएई का प्रतिनिधित्व करने का ऐतिहासिक अवसर प्रदान करने के लिए COP28 प्रेसीडेंसी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, जो यूएई की सहमति से देश की उपलब्धियों के रिकॉर्ड में जुड़ जाता है।

समारोह का समापन सभी सम्मानित व्यक्तियों और COP28 टीमों के साथ हिज हाइनेस राष्ट्रपति के फोटो सत्र के साथ हुआ।

अनुवाद - पी मिश्र.