अबू धाबी, 28 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर (ITC) की कार्यकारी निदेशक पामेला रोज़मेरी कोक-हैमिल्टन ने कहा कि यूएई छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (SME) को सहयोग और सशक्त बनाने में अग्रणी है।
अबू धाबी में 13वें विश्व व्यापार संगठन (WTO) मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC13) के दौरान SME सम्मेलन में बोलते हुए हैमिल्टन ने SME का सहयोग करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए यूएई की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि यूएई ने कई प्रासंगिक कार्यक्रम शुरू किए हैं और अन्य देशों को इसके उदाहरण से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया है। SME को अक्सर पर्याप्त सहयोग की कमी होती है।
2030 तक कुल दस लाख कंपनियों तक पहुंचने की महत्वाकांक्षी योजना के अनुरूप यूएई में SME की संख्या 2022 के अंत में 557,000 तक पहुंच गई।
अर्थव्यवस्था मंत्रालय के अनुसार, यूएई के गैर-तेल GDP में SME का योगदान 63.5 फीसदी है।
अनुवाद - पी मिश्र.