यूएई के राष्ट्रपति ने वैश्विक जल की कमी को दूर करने के लिए पहल की स्थापना की

अबू धाबी, 29 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के तहत दुनिया भर में जल की कमी की तत्काल चुनौती का सामना करने के लिए मोहम्मद बिन जायद जल पहल आज शुरू की गई।

इस पहल का उद्देश्य जल की कमी के संकट की गंभीरता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी नवाचार की गति में तेजी लाना है। एक और उद्देश्य संकट को दूर करने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिए निवेश को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के दायरे का विस्तार करना है।

इस पहल की अध्यक्षता विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान करेंगे और उपाध्यक्ष कार्यकारी मामलों के प्राधिकरण के अध्यक्ष हिज हाइनेस खलदून खलीफा अल मुबारक करेंगे।

बोर्ड के सदस्यों में ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्री हिज हाइनेस सुहैल बिन मोहम्मद अल मजरूई; निवेश मंत्री हिज हाइनेस मोहम्मद हसन अल सुवेदी; जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्री हर हाइनेस आमना बिन्त अब्दुल्ला अल दहक अल शम्सी; राष्ट्रपति न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के कार्यालय के प्रमुख हर हाइनेस मरियम बिन्त मोहम्मद सईद हरेब अल मेहरी; उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद के महासचिव हिज हाइनेस फैसल अब्दुलअज़ीज़ अल बनाई; विदेश मंत्रालय में ऊर्जा और स्थिरता मामलों के सहायक मंत्री हिज हाइनेस अब्दुल्ला अहमद बलाला; कार्यकारी मामलों के प्राधिकरण के अध्यक्ष के सलाहकार डेविड स्कॉट और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डेलियो शामिल हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.