कृषि, मत्स्य पालन, डिजिटल व्यापार में WTO की पहल लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण: रवांडा मंत्री

अबू धाबी, 29 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- रवांडा का मानना है कि अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC13) में विशेष रूप से कृषि, मत्स्य पालन, डिजिटल व्यापार पर बातचीत दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

रवांडा के व्यापार और उद्योग मंत्री डॉ. जीन क्रिसोस्टोम नगाबित्सिन्ज़, जो MC13 में अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हैं, ने कहा कि रवांडा कृषि और मत्स्य पालन पर बातचीत में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है जो लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद करने की क्षमता रखता है।

चल रहे सम्मेलन में अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में मंत्री ने कहा कि महासागरों में अवैध मछली पकड़ने को रोकने के लिए समझौता करना बहुत महत्वपूर्ण है।

डिजिटल व्यापार

डिजिटल व्यापार नियमों के बारे में बात करते हुए डॉ. नगाबित्सिन्ज़ ने बताया, “आज दुनिया वैश्वीकृत हो गई है। इसलिए ऑनलाइन भुगतान प्रणाली महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, चूंकि डिजिटल भुगतान प्रणाली लेनदेन की गति और दक्षता में सुधार करने में मदद करती है, परिभाषित नियम और विनियम अधिक लोगों को उनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

मंत्री ने कहा कि जलवायु संबंधी मुद्दों पर भी MC13 में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रवांडा विवाद निपटान तंत्र में सुधारों का सहयोग करता है।

रवांडा-यूएई संबंध

डॉ. नगाबित्सिन्ज़ ने जोर देकर कहा कि यूएई रवांडा का महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है। उन्होंने अबू धाबी में सुव्यवस्थित सम्मेलन और विश्व व्यापार संगठन (WTO) की कई प्रमुख पहलों का सहयोग करने के लिए 10 मिलियन डॉलर के अनुदान की पेशकश के लिए यूएई की प्रशंसा की।

WTO की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में लगभग 164 देश और व्यापारिक गुट भाग ले रहे हैं, जिसकी बैठक आमतौर पर हर दो साल में होती है।

अनुवाद - पी मिश्र.