यूएई के हवाई अड्डों पर 2023 में यात्रियों की संख्या 134 मिलियन से अधिक हो जाएगी, 2024 तक 140 मिलियन का अनुमान है: GCAA महानिदेशक

अबू धाबी, 29 फरवरी 2024 (डब्ल्यूएएम) -- जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) के महानिदेशक सैफ मोहम्मद अल सुवेदी ने घोषणा किया कि यूएई के हवाई अड्डों ने 2023 में 134 मिलियन यात्रियों के आंकड़े को पार कर लिया है और 2024 तक 140 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय यूएई विमानन क्षेत्र की मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मकता को दिया, जिसने काफी अंतरराष्ट्रीय विश्वास अर्जित किया है।

अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए एक बयान में अल सुवेदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यूएई हवाई अड्डों पर 2023 में लगभग 38 मिलियन आगमन, 37.805 मिलियन प्रस्थान और 58.328 मिलियन पारगमन यात्री दर्ज किए गए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पर्यटन के पुनरुत्थान और वर्ष के अंत में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की सफल मेजबानी से इस वृद्धि को बल मिला है।

2024 के लिए आशावाद व्यक्त करते हुए अल सुवेदी ने यात्री यातायात में संभावित रूप से 140 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद जताई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे विस्तार विशेष रूप से जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल ए के उद्घाटन और अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वर्तमान विस्तार का उल्लेख किया। ये विकास यूएई वाहकों को विविध गंतव्यों के लिए अधिक उड़ानें संचालित करने में सक्षम बनाएंगे।

अल सुवेदी ने यूएई के मजबूत विमानन क्षेत्र को रेखांकित किया, जिसमें राष्ट्रीय वाहकों से संबंधित 521 से अधिक विमान और देश में कुल 924 पंजीकृत विमान हैं। उन्होंने नागरिक उड्डयन की पूर्ति के लिए कई स्थानीय और विदेशी विमान रखरखाव कंपनियों, प्रशिक्षण संस्थानों और विशेष चिकित्सा सुविधाओं की उपस्थिति पर भी प्रकाश डाला।

शौकीनों के लिए मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) के संबंध में अल सुवेदी ने कहा कि 22,000 से अधिक GCAA के साथ पंजीकृत हैं, लेकिन उनका संचालन अगली सूचना तक निलंबित रहेगा।

आगे देखते हुए अल सुवेदी ने हवाई क्षेत्र प्रबंधन में सुधार और सुचारू हवाई यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने पर केंद्रित रणनीतिक परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की। अगले दशक में शेख जायद एयर नेविगेशन सेंटर में सेवाओं को उन्नत करने के लिए एईडी700 मिलियन से अधिक आवंटित किया गया है।

उन्होंने उल्लेख किया कि प्राधिकरण विमानन क्षेत्र के आर्थिक और परिचालन विकास को सीधे बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की परिवर्तनकारी परियोजनाओं और पहलों को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहा है।

अनुवाद - पी मिश्र.