सॉफ्ट पावर इंडेक्स में यूएई का नेतृत्व उसकी उपलब्धियों के ट्रैक रिकॉर्ड का प्रतिबिंब है: AGDA

अबू धाबी, 1 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अनवर गर्गश डिप्लोमैटिक एकेडमी (AGDA) ने इस बात पर जोर दिया कि ब्रांड फाइनेंस सॉफ्ट पावर इंडेक्स 2024 में यूएई की रैंकिंग क्षेत्रीय स्तर पर पहले और वैश्विक स्तर पर दसवें स्थान पर है, जो उसकी उपलब्धियों के ट्रैक रिकॉर्ड का प्रतिबिंब है।

इस अवसर पर अनवर गर्गश डिप्लोमैटिक अकादमी के महानिदेशक निकोले म्लादेनोव ने कहा कि ब्रांड फाइनेंस सॉफ्ट पावर इंडेक्स 2024 में क्षेत्रीय स्तर पर पहला स्थान और वैश्विक स्तर पर दसवां स्थान हासिल करना उस सकारात्मक प्रभाव की मान्यता है जो यूएई क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि 'राजनयिक हलकों में प्रभावशाली' संकेतक में 8वीं रैंकिंग ऐसे समय में यूएई की महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय भूमिका को रेखांकित करती है जब मध्य शक्तियां अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने और वैश्विक विकास एजेंडे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूएई के सफल दो साल के कार्यकाल का पूरा होना COP28 में हासिल की गई यूएई की सहमति और लघुपक्षीय और व्यापार समझौतों के विस्तारित नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के बढ़ते सकारात्मक प्रभाव में कूटनीति के सकारात्मक योगदान के प्रमाण के रूप में खड़े हैं।”

वहीं, अनवर गर्गश डिप्लोमैटिक अकादमी के उप महानिदेशक डॉ. मोहम्मद इब्राहिम अल धाहरी ने पुष्टि किया कि 'राजनयिक सर्किलों में प्रभावशाली' संकेतक में यूएई की 8वीं रैंकिंग और सॉफ्ट पावर इंडेक्स 2024 में विश्व स्तर पर 10वां स्थान उस ठोस रणनीतिक दृष्टिकोण का परिणाम है जिसे यूएई राजनयिक कोर अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह सफलता हमारे प्रज्ञ नेताओं की दूरदर्शिता और देश की उपलब्धियों के क्रम को जारी रखने में सक्षम भविष्य के राजनयिकों को तैयार करने में हमारे मिशन का समर्थन करने की उनकी उत्सुकता का प्रतिबिंब है।”

अनुवाद - पी मिश्र.