हमदान बिन जायद ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मॉडल पेश करने के लिए यूएई के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र की प्रशंसा की

अबू धाबी, 1 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अल धफरा क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि हिज हाइनेस शेख हमदान बिन जायद अल नहयान ने यूएई के शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाली यूएई की राष्ट्रीय प्रतिभाओं और देश को एक स्थायी, समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने के लिए नेतृत्व के दृष्टिकोण को लागू करने में उनके निरंतर प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया है।

यूएई ने बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र की चार इकाइयों को ऑनलाइन लाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है और अब नई परमाणु ऊर्जा तैनाती में विश्व स्तर पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, जिससे यूएई 2050 तक नेट जीरो हासिल करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में सबसे आगे है।

अल धफरा में बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में इसकी चार APR1400 इकाइयों में से चौथी यूनिट 4 के स्टार्ट-अप पर बात करते हुए हिज हाइनेस शेख हमदान बिन जायद ने यूएई में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में लगातार उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

शेख हमदान ने कहा, "यूएई दिन-ब-दिन स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी रणनीतियों के माध्यम से अपने वैश्विक नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करना जारी रखता है। आज बराक संयंत्र स्वच्छ बिजली का सबसे बड़ा स्रोत है और क्षेत्र में डीकार्बोनाइजेशन में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, जो एक बार पूरी तरह से चालू होने पर पेरिस समझौते के अनुसार यूएई के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान का 25 फीसदी तक पूरा करेगा।"

“आज बराक संयंत्र की यूनिट 4 के शुरू होने के बाद हम पूर्ण बेड़े के वाणिज्यिक परिचालन से एक कदम दूर हैं।"

उन्होंने बताया, "परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में यूएई द्वारा हासिल की गई बड़ी सफलता देश के लिए नवाचार, अनुसंधान और विकास के साथ जलवायु परिवर्तन से निपटने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के लिए व्यापक क्षितिज खोलती है।"

अनुवाद - पी मिश्र.