अबू धाबी, 1 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी में आयोजित अपने 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC13) में एक प्रमुख घटनाक्रम में विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने ई-कॉमर्स के लिए सीमा शुल्क पर रोक को 2026 में 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के आयोजन तक बढ़ा दिया।
यह निर्णय MC13 के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्शाता है, जिसमें वैश्विक व्यापार के भविष्य को आकार देने वाले प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा भी हुई।
WTO स्थगन के तहत देश सीमा पार ई-कॉमर्स लेनदेन पर सीमा शुल्क नहीं लगाते हैं। 1998 से WTO के सदस्य राष्ट्र समय-समय पर स्थगन को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। आखिरी विस्तार पर जून 2022 में पिछली MC के दौरान सहमति बनी थी।
अनुवाद - पी मिश्र.