अबू धाबी, 1 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- फिजी के उप प्रधानमंत्री, व्यापार, सहकारिता, लघु और मध्यम उद्यम और संचार मंत्री मनोआ कामिकामिका ने कहा कि अबू धाबी में 13वें WTO मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का अंतिम वक्तव्य संयुक्त अरब अमीरात के अथक और असाधारण प्रयासों की परिणति है।
सम्मेलन के समापन पर अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) को दिए बयान में मनोआ ने कहा: "अंतिम निर्णय बहुत सकारात्मक थे और बैठकें फलदायी और सफल रहीं। WTO के सदस्य देशों के बीच कई दिनों की बातचीत और चर्चा के बाद हमने कुछ फाइलों पर सकारात्मक प्रगति की है।”
मनोआ ने कहा कि "प्रशांत क्षेत्र के लिए इसके महत्व के बावजूद मत्स्य पालन फ़ाइल को पूरी तरह से हल नहीं किया गया था, लेकिन हम 2026 में 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के आयोजन तक अगले दो वर्षों के भीतर इस फाइल को पूरा करने के लिए उत्साहित हैं।"
उन्होंने 2026 में 14वें WTO मंत्रिस्तरीय सम्मेलन तक ई-कॉमर्स टैरिफ पर रोक के विस्तार पर WTO सदस्य देशों के समझौते की प्रशंसा की।
अनुवाद - पी मिश्र.