यूएई ने बाकू में दक्षिणी गैस कॉरिडोर सलाहकार परिषद की 10वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

बाकू, 3 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के मंत्री सुहैल बिन मोहम्मद अल मजरूई ने दक्षिणी गैस कॉरिडोर (SGC) सलाहकार परिषद की 10वीं मंत्रिस्तरीय बैठक और ग्रीन ऊर्जा सलाहकार परिषद की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए अजरबैजान में यूएई के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। बैठकों का उद्घाटन अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने किया, जिसमें ऊर्जा, तेल और गैस के कई मंत्री, 23 देशों के वरिष्ठ अधिकारी और सरकारी प्रतिनिधि, 10 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठन और 44 कंपनियां भाग ले रही थीं।

अपने शुरुआती स्पीच में अजरबैजान राष्ट्रपति ने SGC का वर्णन किया।

यात्रा के मौके पर अल मजरूई और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल, जिसमें अजरबैजान में यूएई के राजदूत मोहम्मद मुराद अल बलुशी शामिल थे, ने अजरबैजान के अर्थव्यवस्था मंत्री और अर्थव्यवस्था, व्यापार और तकनीकी सहयोग पर यूएई-अजरबैजान अंतर सरकारी आयोग के अध्यक्ष मिकायिल जाब्बारोव और अजरबैजान के ऊर्जा मंत्री परविज शाहबाजोव से मुलाकात की और और सभी क्षेत्रों विशेष रूप से आर्थिक, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा सुरक्षा क्षेत्रों में अपने देशों के सहयोग पर चर्चा की।

यूएई के ऊर्जा और बुनियादी ढांचे मंत्री ने जोर देकर कहा कि जो चीज यूएई और अजरबैजान को एकजुट करती है वह एक गहरा और व्यापक संबंध है जो व्यापार और आर्थिक सहयोग से परे है।

यूएई प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्रालय, मसदर, ADNOC और अबू धाबी नेशनल एनर्जी कंपनी (TAQA) सहित सरकारी एजेंसियों और निजी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

अनुवाद - पी मिश्र.