अबू धाबी, 3 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा किया कि वह कुछ ओपेक+ देशों के साथ समन्वय में 2024 की दूसरी तिमाही के लिए 163,000 बैरल प्रति दिन (bpd) की अपनी अतिरिक्त स्वैच्छिक कटौती का विस्तार करेगा।
एक बयान में यूएई ने कहा कि उसका उत्पादन जून 2024 के अंत तक 2.912 मिलियन bpd रहेगा। बाद में बाजार स्थिरता का सहयोग करने के लिए इन अतिरिक्त कटौती की मात्रा को बाजार की स्थितियों के अधीन धीरे-धीरे उलट दिया जाएगा।
बयान में बताया गया है कि यह स्वैच्छिक कटौती यूएई द्वारा अप्रैल 2023 में पहले घोषित 144,000 bpd की स्वैच्छिक कटौती के अतिरिक्त है, जो दिसंबर 2024 के अंत तक फैली हुई है।
यह अतिरिक्त स्वैच्छिक कटौती तेल बाजारों की स्थिरता और संतुलन का सहयोग करने के उद्देश्य से ओपेक प्लस देशों द्वारा किए गए एहतियाती प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए आती है।
अनुवाद - एस कुमार.