यूएई AMLCTF कार्यकारी कार्यालय, दुबई पुलिस ने वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए एकजुटता बढ़ाया

दुबई, 6 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वित्तीय अपराधों की जांच में देश की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में यूएई के एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और काउंटर टेररिज्म फाइनेंसिंग (EO AMLCTF) के कार्यकारी कार्यालय और दुबई पुलिस ने वित्तीय अपराधों से निपटने में संयुक्त बलों को बढ़ाने के लिए एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 5 से 7 तारीख तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस समिट के तीसरे संस्करण के मौके पर हुआ।

EO AMLCTF के महानिदेशक हामिद अल ज़ाबी और दुबई पुलिस में आपराधिक जांच मामलों के सहायक कमांडर-इन-चीफ विशेषज्ञ मेजर जनरल खलील इब्राहिम अल मंसूरी द्वारा हस्ताक्षरित समझौता मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अपराधों से निपटने में दोनों संस्थाओं द्वारा संयुक्त प्रयासों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

EO AMLCTF के महानिदेशक हामिद अल ज़ाबी ने जोर देकर कहा कि यह समझौता वित्तीय अपराधों की जांच और मुकाबला करने के लिए यूएई की क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, "पुलिस बल वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई में एक अपरिहार्य स्तंभ के रूप में काम करते हैं, संदिग्ध अवैध गतिविधियों की जांच करते हैं और दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के लिए अभियोजकों के साथ मिलकर काम करते हैं। हाल के वर्षों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वित्तीय अपराधों से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां की हैं, जो एक सुरक्षित राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के पर्याप्त प्रयासों को दर्शाता है।"

दुबई पुलिस में आपराधिक जांच मामलों के सहायक कमांडर-इन-चीफ, विशेषज्ञ मेजर जनरल खलील इब्राहिम अल मंसूरी ने पुष्टि किया कि यह समझौता वित्तीय अपराधों से निपटने के साधनों को बढ़ाने के लिए संबंधित संस्थाओं के सहयोग से दुबई पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "प्रज्ञ नेतृत्व के निर्देशों के तहत संयुक्त प्रयासों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात को FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे सूची से बाहर निकाला गया है।"

इस नए समझौता के माध्यम से EO AMLCTF और दुबई पुलिस सूचना और विशेष अध्ययन के आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने, संयुक्त जागरूकता अभियान चलाने और क्षेत्र में विशेष दक्षताओं को विकसित करने और सहयोग करने के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और कार्यशालाएं शुरू करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। वे इस प्रकार के अपराधों से उत्पन्न गतिशील चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति और तकनीकी समाधान विकसित करने पर भी काम करेंगे।

अनुवाद - पी मिश्र.