मोहम्मद बिन राशिद एयरोस्पेस हब, टिम एयरोस्पेस ने क्षेत्र के सबसे बड़े MRO हैंगर में से एक का उद्घाटन किया

दुबई, 7 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मोहम्मद बिन राशिद एयरोस्पेस हब (MBRAH), दुबई का एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म जो विमानन उद्योग की उन्नति के लिए समर्पित है और टिम एयरोस्पेस ने दुबई साउथ में अपने नए हैंगर की शुरुआत की।

नई सुविधा अधिकतम अनुमत डिजाइन आयामों के साथ बनाई जाएगी, जिससे यह जीसीसी में सबसे बड़े वाइड-बॉडी सक्षम विमान एमआरओ हैंगर में से एक बन जाएगा, जिसमें ए-380 को छोड़कर किसी भी प्रकार के पांच वाइड-बॉडी विमानों की क्षमता होगी।

ग्राउंडब्रेकिंग समारोह दुबई साउथ के MBRAH में हुआ और इसमें दुबई एविएशन सिटी कॉरपोरेशन और दुबई साउथ के कार्यकारी अध्यक्ष खलीफा अल जाफिन और टिम एयरोस्पेस के संस्थापक और सीईओ तिमोर शाह शहाब ने दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भाग लिया।

नई सुविधा, जो 2025 तक पूरी होने वाली है, विभिन्न प्रकार के चौड़े और संकीर्ण बॉडी वाले वाणिज्यिक यात्री और कार्गो विमानों के लिए प्रीमियम और लागत प्रभावी विमान आधार रखरखाव सेवाएं प्रदान करेगी।

मोहम्मद बिन राशिद एयरोस्पेस हब के सीईओ तहनून सैफ ने कहा, "पिछले साल टिम एयरोस्पेस के साथ समझौते के बाद हम नए हैंगर के शिलान्यास को देखकर प्रसन्न हैं, जो पूरे क्षेत्र में MRO सेवाओं की भारी मांग और आने वाले वर्षों में इसकी अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए इस क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मूल्य का होगा। दुबई के आर्थिक विकास में विमानन क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है और हम इसके विकास का समर्थन करने और वैश्विक विमानन शहर के रूप में अमीरात की स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

तिमोर शाह शहाब ने कहा, "कंपनियों के लिए ऐसा उत्कृष्ट कारोबारी माहौल बनाने की सरकार की रणनीतिक दृष्टि और मोहम्मद बिन राशिद एयरोस्पेस हब द्वारा प्रदान किए जाने वाले उन्नत बुनियादी ढांचे और समाधानों को देखते हुए हम इस क्षेत्र के भविष्य में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। हम उनके सहयोग के लिए MBRAH की पूरी टीम के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करते हैं और हम विमानन क्षेत्र में अपने समझदार क्षेत्रीय ग्राहकों को समायोजित करने के लिए तैयार हैं।"

MBR एयरोस्पेस हब वैश्विक एयरोस्पेस खिलाड़ियों को उच्च-स्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करता है और दुनिया की अग्रणी एयरलाइंस, निजी जेट कंपनियों, MRO और संबंधित उद्योगों के लिए एक फ्री-जोन गंतव्य है। दुबई साउथ में स्थित और विकसित, MBRAH रखरखाव केंद्रों और प्रशिक्षण और शिक्षा परिसरों का भी घर है।

अनुवाद - पी मिश्र.