अबू धाबी, 7 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र का उत्तरी गाजा पट्टी में मानवीय और राहत सहायता जारी।
रक्षा मंत्रालय के संयुक्त संचालन कमान ने "बर्ड्स ऑफ गुडनेस" ऑपरेशन के रूप में उत्तरी गाजा पट्टी में यूएई वायु सेना और मिस्र वायु सेना द्वारा किए गए मानवीय और राहत सहायता के चौथे एयरड्रॉप के कार्यान्वयन की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य युद्ध से तबाह फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा को कम करना है।
दोनों देशों की संयुक्त टीमों ने लगभग 53 टन भोजन और चिकित्सा सहायता ले जाने वाले विमानों का उपयोग करके ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे ऑपरेशन शुरू होने के बाद से कुल मिलाकर 169 टन हो गया।
ऑपरेशन "बर्ड्स ऑफ गुडनेस" "गैलेंट नाइट 3" मानवीय ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसे राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के अनुरूप 5 नवंबर 2023 को शुरू किया गया था।
यह ऑपरेशन, जो कई हफ्तों तक चलेगा, गाजा के लोगों का सहयोग करने के लिए यूएई-मिस्र समन्वय के स्तर को प्रदर्शित करता है। यह गाजा पट्टी में गंभीर परिस्थितियों के मद्देनजर फिलिस्तीनी लोगों की मदद करने के लिए अरब एकजुटता के तहत भी आता है।
अनुवाद - पी मिश्र.