अबू धाबी, 8 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने गुरुवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रचनात्मक कार्यों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) की सुरक्षा बढ़ाने और दूरसंचार व डिजिटल सरकारी नियामक प्राधिकरण (TDRA) के सहयोग से इस संबंध में सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं के अनुरूप विशेष अधिकारों के मालिकों के लिए उल्लंघन से एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए एक नई व्यवस्था की घोषणा की।
नया तंत्र बौद्धिक संपदा अधिकारों के किसी भी उल्लंघन को संबोधित करने पर केंद्रित है। इसके अतिरिक्त इसका उद्देश्य अधिकार धारकों को मंत्रालय के उपकरणों और सेवाओं के बारे में शिक्षित करना है जो उन्हें अपने अधिकारों को उल्लंघन और चोरी से बचाने में मदद करते हैं।
अर्थव्यवस्था मंत्रालय में बौद्धिक संपदा अधिकार क्षेत्र के सहायक अवर सचिव डॉ. अब्दुलरहमान हसन अल मुऐनी ने इस बात पर जोर दिया गया कि प्रज्ञ नेतृत्व के निर्देशों की बदौलत यूएई ने सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं के अनुरूप और दुनिया भर में देखी गई तकनीकी प्रगति के अनुरूप बौद्धिक संपदा प्रणाली और कानून विकसित करने पर बहुत जोर दिया है। देश ने रचनात्मकता और नवाचार के लिए एक अनुकूल और प्रेरक वातावरण बनाया है, जो दुनिया भर के रचनाकारों और नवप्रवर्तकों को आकर्षित करने और उनके विचारों और अग्रणी परियोजनाओं को विकसित करने में उनका सहयोग करने के लिए एक आदर्श केंद्र बन गया है।
अल मुऐनी ने कहा, "देश अगले पचास वर्षों में आर्थिक विकास का एक प्रमुख चालक मानते हुए राष्ट्रीय GDP में रचनात्मक अर्थव्यवस्था के योगदान को बढ़ाने के अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए उत्सुक है। आज हम अर्थव्यवस्था मंत्रालय द्वारा एक नए तंत्र की घोषणा के माध्यम से व्यवसायों और रचनात्मक उद्योगों के लिए एक अग्रणी गंतव्य के रूप में यूएई की स्थिति को मजबूत करने में एक नया मील का पत्थर देख रहे हैं, जिसे TDRA के सहयोग से लागू किया जाएगा।"
प्रेस ब्रीफिंग में अपने स्पीच के दौरान, उन्होंने अर्थव्यवस्था मंत्रालय द्वारा "InstaBlock" पहल की सक्रियता की घोषणा की, जिसे पिछले फरवरी में मंत्रालय की नई बौद्धिक संपदा प्रणाली पहल के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था। इस पहल में वेबसाइटों पर बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन की निगरानी करने और अधिकार धारकों की सुरक्षा के लिए गैर-अनुपालक साइटों को ब्लॉक करने के लिए संबंधित संस्थाओं के सहयोग से एक केंद्र की डिजाइन और स्थापना शामिल है।
"InstaBlock" के माध्यम से मंत्रालय ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग से संबंधित कॉपीराइट उल्लंघन से संबंधित शिकायतें प्राप्त करने के लिए "Live Ban" नामक एक तत्काल सेवा प्रदान करेगा। मंत्रालय TDRA और अधिकार धारकों के प्रतिनिधियों के बीच एक संयुक्त समूह स्थापित करके इसे सुविधाजनक बनाया जाएगा। यह समूह इन शिकायतों के संबंध में बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करने वाले कानून के तेजी से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करते हुए चौबीसों घंटे कुशलतापूर्वक और लगातार काम करेगा।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय रमजान के पवित्र महीने के आगमन के साथ नए तंत्र को लॉन्च करने के लिए उत्सुक था।
अनुवाद - पी मिश्र.