अजमान के क्राउन प्रिंस ने 'अजमान विजन 2030' लॉन्च किया

अजमान, 7 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और अजमान के शासक हिज हाइनेस शेख हुमैद बिन राशिद अल नुमी के संरक्षण में अजमान के क्राउन प्रिंस और अजमान कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख अम्मार बिन हुमैद अल नुमी ने "अजमान विजन 2030" लॉन्च किया है। यह अमीरात के भीतर विभिन्न सरकारी और सामाजिक संस्थाओं के सहयोगात्मक प्रयासों की परिणति को दर्शाता है, जो भविष्य के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करता है।

यह दृष्टिकोण राष्ट्रीय एजेंडे, संघीय उद्देश्यों और भविष्य के लिए तत्परता के साथ सभी नीतियों और रणनीतियों के संरेखण को रेखांकित करता है, जो लोगों-केंद्रित भविष्य के लिए अमीरात की प्रतिबद्धता को मजबूती से स्थापित करता है। यह अमीरात की आकांक्षाओं और लक्ष्यों को चित्रित करता है, जिसमें अजमान की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने, इसकी अपील और रहने की क्षमता को बढ़ाने और एक समावेशी समाज को बढ़ावा देने के लिए कुशल मानव पूंजी विकसित करना शामिल है।

गुरुवार को अजमान स्टड में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में राष्ट्रपति न्यायालय में विकास और शहीद परिवार मामलों के कार्यालय के अध्यक्ष और संतुलित विकास के लिए अमीरात परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख थेबा बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; प्रशासनिक और वित्तीय मामलों के लिए अजमान के शासक के प्रतिनिधि और अजमान में आर्थिक विकास विभाग के अध्यक्ष (Ajman DED) शेख अहमद बिन हुमैद अल नुमी; अजमान पर्यटन विकास विभाग के अध्यक्ष शेख अब्दुलअज़ीज़ बिन हुमैद अल नुमी और नगर पालिका और योजना विभाग के अध्यक्ष शेख राशिद बिन हुमैद अल नुमी, कई शेख, अधिकारी और अजमान समुदाय के सदस्य ने भाग लिया।

इस अवसर पर विजन के सिद्धांतों और रणनीतिक दिशाओं को रेखांकित करने वाली प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं, जो उपस्थित लोगों को अमीरात के लिए परिकल्पित परिवर्तनकारी परियोजनाओं में अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में शेख अम्मार ने राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के नेतृत्व में भविष्य की तैयारियों और व्यक्तिगत विकास के लिए यूएई सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने यूएई को उसकी स्वर्ण जयंती में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक बनाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने और एक कुशल कार्यबल सुनिश्चित करने पर सरकार के जोर पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि अजमान के शासक हिज हाइनेस के निर्देश, संघ की भावना से प्रेरित होकर, मानव विकास, भागीदारी और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से एक स्थायी भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्राउन प्रिंस ने इस बात पर ज़ोर दिया कि अजमान विज़न 2030 विभिन्न सामुदायिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 3,000 से अधिक व्यक्तियों के योगदान से आकार लिया गया एक सामूहिक प्रयास है।

शेख अम्मार ने आगे कहा, "हमने कई उपकरण विकसित किए हैं जिनसे हमें समुदाय की प्राथमिकताओं को समझने और इसकी जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने में मदद मिली है।"

उन्होंने कहा कि अध्ययनों ने आर्थिक और मानव विकास में प्रमुख भागीदार बनने के लिए अजमान में अपने कार्यालय स्थापित करने के लिए वैश्विक और स्थानीय कंपनियों के एक विशिष्ट समूह को आकर्षित करने के लिए उद्यमियों का सहयोग करने वाले ढांचे की आवश्यकता भी दिखाई है।

शेख अम्मार ने रेखांकित किया कि अजमान विजन आठ मूलभूत सिद्धांतों स्थिरता, समावेशिता, सामुदायिक केंद्रीयता, सरकारी चपलता, भविष्य की तैयारी, जवाबदेही, सहयोग और संघ की भावना पर आधारित है। अजमान कार्यकारी परिषद उनका पालन सुनिश्चित करेगी और उनकी संस्कृति का प्रसार करेगी।

आठ सिद्धांत संतुलित विकास के विविध पहलुओं को शामिल करते हुए 2030 तक योजना और कार्यान्वयन की नींव के रूप में काम करते हैं और प्रभावशाली परियोजनाओं को डिजाइन करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को प्रेरित करते हैं।

शेख अम्मार ने कहा, "2030 तक कलात्मक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को 400 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ सामुदायिक कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण जोर दिया जाएगा।"

शेख अम्मार ने बच्चों और महिलाओं के लिए नीतियां और कार्यक्रम प्रदान करने, मूल सिद्धांतों द्वारा निर्देशित एक आधुनिक संस्थागत प्रणाली को बढ़ावा देने और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी के माध्यम से विकास में तेजी लाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

"अमीरात की शहरी योजना को अद्यतन करना हमारी प्राथमिकताओं में से एक होगा और हमने हाल के महीनों में अजमान के लिए तटीय विकास परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। यह परियोजना सार्वजनिक समुद्र तटों को 300 फीसदी तक बढ़ाएगी और उन्हें एकीकृत शहरी सुविधाओं से लैस करेगी।

आने वाले महीनों में अमीरात की क्षेत्रीय और वैश्विक व्यापार रसद क्षमताओं को दोगुना करने के लिए "हार्ट ऑफ अजमान" परियोजना की शुरुआत होगी।

क्राउन प्रिंस ने कहा कि इस दृष्टिकोण से अगले चार वर्षों में मासफाउट क्षेत्र में अवकाश और पर्यटन गतिविधियों पर खर्च 200 फीसदी तक बढ़ जाएगा।

उन्होंने "अमीरात विलेजेज" परियोजना में महामहिम शेख थेयाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और उनकी टीम के प्रयासों की भी प्रशंसा की, जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मासफौट क्षेत्र में शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा, "अजमान विजन 2030 अगले छह वर्षों में अमीरात की आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है, जिसका लक्ष्य अजमान को सफलता के प्रतीक और उसके सभी निवासियों के लिए समावेशी विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करना है।"

हिज हाइनेस शेख थेबा बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने पुष्टि किया कि नागरिकों के लिए एक सभ्य जीवन प्रदान करना देश के नेतृत्व के लिए एक रणनीतिक लक्ष्य है, जो हमेशा यह सुनिश्चित करता है कि नागरिक सामाजिक स्थिरता, आजीविका और जीवन की गुणवत्ता के सभी साधनों का लाभ लें।

उन्होंने अजमान विजन 2030 के लॉन्च की प्रशंसा की, जिसका उद्देश्य सतत विकास प्राप्त करना है और बुनियादी ढांचे, गुणवत्ता सेवा प्रणाली प्रदान करके और अपने निवासियों के लिए नौकरी के अवसर पैदा करके मासफाउट क्षेत्र को दी गई महत्वपूर्ण देखभाल पर जोर दिया।

वहीं, शेख अहमद बिन हुमैद अल नुमी ने अजमान विजन को एक मार्गदर्शक ढांचे के रूप में सराहा, जो व्यापक और सतत विकास की दिशा में प्रज्ञ नेतृत्व के उद्देश्यों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह दृष्टिकोण अमीरात के संसाधनों, ऊर्जा और युवाओं का बेहतर उपयोग करते हुए राष्ट्रीय मूल्यों और दृष्टिकोण के आधार पर भविष्य के परिदृश्य को चित्रित करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, "यह महत्वाकांक्षी दृष्टि यूएई की राष्ट्रीय पहचान को संरक्षित करते हुए वांछित विकास, विकास और अमीरात की प्रतिस्पर्धात्मकता और आकर्षण को बढ़ावा देने के लिए आशाजनक क्षितिज और अवसरों को उजागर करती है। यह आर्थिक, मानवीय और सांस्कृतिक उन्नति, उन्नत बुनियादी ढांचे और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करता है, जो अजमान को खुशी, सामाजिक कल्याण और नवाचार और समृद्धि के केंद्र के रूप में एक स्थायी आश्रय स्थल के रूप में स्थापित करता है।"

इस दूरदर्शी एजेंडे और इसके भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने में टीम वर्क को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने वित्तीय प्रदर्शन में लचीलेपन, नवाचार और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए वित्त विभाग की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। यह अमीरात के विकासात्मक मील के पत्थर को समृद्ध करने के लिए भागीदारों के साथ अपने सहयोगात्मक दृष्टिकोण को जारी रखेगा, जिससे आने वाले दशकों तक इसके निरंतर विकास और समृद्धि को सुनिश्चित किया जा सके।

शेख अब्दुलअज़ीज़ बिन हुमैद अल नुमी ने कहा कि अजमान संघ के मूल्यों और सहयोग की भावना के आधार पर एक उज्ज्वल और एकीकृत भविष्य के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि अजमान विजन 2030 राष्ट्रीय एजेंडा और संघीय रणनीतियों के साथ प्रभावी एकीकरण और समन्वय के माध्यम से हासिल किए गए सतत आर्थिक और सामाजिक विकास की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण एक लचीले और स्थायी समाज के निर्माण का आह्वान करता है, जहां आर्थिक विकास सामाजिक आयामों की देखभाल और पर्यावरण के संरक्षण के साथ संतुलित हो। "हम इस महत्वाकांक्षी दृष्टि को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसमें अजमान अमीरात की आकांक्षाओं को पूरा करने और हमारी स्थायी दृष्टि के मुख्य लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।"

वहीं, शेख राशिद बिन हुमैद अल नुमी ने अजमान के अंतर्दृष्टिपूर्ण दृष्टिकोण पर गर्व व्यक्त किया और प्रज्ञ नेतृत्व द्वारा तैयार की गई प्रेरक योजनाओं और व्यापक रणनीति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये पहल व्यक्तियों को सशक्त बनाने और सामाजिक खुशी सुनिश्चित करने की दिशा में हैं।

उन्होंने अजमान विजन 2030 की प्रशंसा की, जो विभागों और संस्थानों के बीच एकीकरण को बढ़ाने और इष्टतम परिणाम प्राप्त करने के लिए साझेदारी को सक्रिय करने के लिए स्पष्ट रूपरेखा निर्धारित करता है।

अजमान कार्यकारी परिषद के महासचिव डॉ. सईद सैफ अल मातरोशी ने पुष्टि किया कि अजमान विजन 2030 ने मानव विकास को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे आगे रखा है और व्यापक और सतत विकास प्राप्त करने से चिंतित है।

अजमान विजन 2030 एक व्यापक योजना है जो अगले दशक के लिए अमीरात के लक्ष्यों की रूपरेखा तैयार करती है। यह दृष्टिकोण आठ रणनीतिक सिद्धांतों पर आधारित है:

- संघ की भावना: अजमान एकीकृत भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। अमीरात अपनी नीतियों और रणनीतियों को राष्ट्रीय एजेंडे, संघीय रणनीतियों और उद्देश्यों के साथ संरेखित करेगा और अन्य अमीरात के साथ प्रभावी ढंग से समन्वय करेगा।

- सहयोग: अजमान एक सहयोगात्मक भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। अमीरात निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों और समुदाय के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाएगा।

- जवाबदेही: अजमान अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और समुदाय के प्रति जवाबदेह होने के लिए प्रतिबद्ध है। अमीरात विकास और निगरानी प्रतिबद्धताओं में पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।

- भविष्य की तैयारी: अजमान भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए प्रतिबद्ध है। अमीरात सभी विकास क्षेत्रों में भविष्य के रुझानों और चुनौतियों का विश्लेषण और अनुमान लगाएगा और आधुनिक प्रौद्योगिकियों और नई समाधानों का उपयोग करेगा।

- चपलता: अजमान एक संवेदनशील समुदाय के साथ एक लचीले भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है जो उच्च स्तर की भागीदारी के साथ बदलाव के लिए जल्दी से अनुकूल हो जाता है।

- सामुदायिक केंद्रीयता: अजमान जन-केंद्रित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। अमीरात व्यक्तियों और समुदायों के स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेगा और सरकारी निर्णय लेने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों और व्यवसायों के साथ परामर्श करेगा।

- समावेशिता: अजमान एक समावेशी भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। अमीरात लोगों को समाज में उनका पूर्ण एकीकरण और भागीदारी सुनिश्चित करने, सभी के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देने और युवाओं और बुजुर्गों के एकीकरण और कल्याण को बढ़ाने के लिए सशक्त बनाएगा।

- स्थिरता: अजमान एक स्थायी भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। अमीरात उच्च मूल्यवर्धित और विशिष्ट ज्ञान के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करते हुए आबादी की आर्थिक और सामाजिक जरूरतों को पूरा करेगा, परिणाम-आधारित सरकार बनेगा और सबसे महत्वपूर्ण दीर्घकालिक परिणाम प्राप्त करने की दिशा में खर्च को स्थानांतरित करेगा।

अजमान विजन 2030 ने रणनीतिक निर्देशों और उद्देश्यों के एक सेट की पहचान की है, जिसमें शामिल हैं:

- आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल और निवेश माहौल को बढ़ाना: यह व्यवसाय-अनुकूल माहौल बनाकर, निवेश को प्रोत्साहित और सुविधाजनक बनाकर, वाणिज्यिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करके और व्यापार और वाणिज्यिक माहौल को सुविधाजनक बनाकर हासिल किया जाएगा। इसके अलावा इस दृष्टिकोण का उद्देश्य उद्यमिता, स्टार्ट-अप और छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (SME) के विकास के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करना और सार्वजनिक परियोजनाओं और सेवाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाना है।

- अमीरात की आकांक्षाओं को प्राप्त करने में सक्षम मानव पूंजी का निर्माण: यह विश्व स्तरीय शिक्षा सुनिश्चित करके हासिल किया जाएगा जो शैक्षणिक उपलब्धि को बढ़ाती है और अमीरात में अनुसंधान और विकास (R&D) और नवाचार को प्रोत्साहित करने और भविष्य के लिए तैयार करती है और कार्यबल कौशल और आजीवन सीखने को मजबूत करती है।

अजमान सरकार एक व्यापक और समन्वित दृष्टिकोण के माध्यम से इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें सभी हितधारक शामिल हैं।

विजन का एक लक्ष्य स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन प्राप्त करके, प्रदूषण को कम करके, ऊर्जा दक्षता में सुधार करके, वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाकर, जैव विविधता की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करके पर्यावरणीय स्थिरता में सुधार करना है।

अनुवाद - पी मिश्र.