अबू धाबी, 8 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- टेक्नोलॉजी इनोवेशन इंस्टीट्यूट (TII) एक अग्रणी वैश्विक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र और अबू धाबी के उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद (ATRC) के अनुप्रयुक्त अनुसंधान स्तंभ ने आज अबू धाबी क्वांटम ऑप्टिकल ग्राउंड स्टेशन (ADQOGS) खोलने की घोषणा की। अत्याधुनिक सुविधा, अरब दुनिया में पहली और मीना क्षेत्र में सबसे बड़ी, सुरक्षित मुक्त-अंतरिक्ष ऑप्टिकल संचार विकसित करने के लिए समर्पित है।
यह स्टेशन अबू धाबी और व्यापक यूएई को वैश्विक क्वांटम कुंजी वितरण (QKD) नेटवर्क में निर्बाध रूप से एकीकृत करेगा। सबसे परिपक्व क्वांटम संचार प्रौद्योगिकियों में से एक के रूप में QKD छेड़छाड़ या अवरोधन से मुक्त एन्क्रिप्शन कुंजी स्थापित करने के लिए क्वांटम संकेतों का उपयोग करके सुरक्षित और निजी संचार को सक्षम बनाता है।
जबकि मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर बुनियादी ढांचा सौ किलोमीटर से कम दूरी के लिए महानगरीय QKD नेटवर्क की मेजबानी के लिए उपयुक्त है, लंबी दूरी के फाइबर कनेक्शन में महत्वपूर्ण सिग्नल हानि वैश्विक स्तर के फाइबर-आधारित क्वांटम नेटवर्क को अव्यावहारिक बनाती है। अंतर्राष्ट्रीय दूरियों को पाटने के लिए उपग्रहों और जमीन-आधारित रिसीवरों के बीच मुक्त-अंतरिक्ष ऑप्टिकल ट्रांसमिशन पर आधारित वास्तुकला वर्तमान में एकमात्र व्यवहार्य समाधान है।
ADQOGS क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा, जो यूएई में अल्ट्रा-सुरक्षित कुंजी सामग्री, भविष्य-प्रूफिग सुरक्षित नेटवर्किंग की उपलब्धता के लिए एक मास्टर स्टेशन के रूप में कार्य करेगा। यह घोषणा TII की मौजूदा साझेदारियों जैसे कि नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के सेंटर फॉर क्वांटम टेक्नोलॉजीज के सहयोग से वैश्विक अनुसंधान समुदाय के निर्माण में सहयोग करने की क्षमता को प्रदर्शित करती है।
अल वाथबा में अल सादीम वेधशाला में स्थित 2,363 वर्ग मीटर की सुविधा में एक पूरी तरह से स्वचालित खगोलीय गुंबद है जिसमें 800 मिमी व्यास का ट्रैकिंग टेलीस्कोप, परिचालन निरीक्षण के लिए एक नियंत्रण कक्ष और आकाश की निगरानी और जगमगाहट अनुमान के लिए एक परिष्कृत मौसम स्टेशन है। इन सुविधाओं को लागू करते हुए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पोर्टेबल ऑप्टिकल ग्राउंड स्टेशनों को समायोजित करने के लिए एक माध्यमिक मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
सुविधा के केंद्र में ADQOGS TII में डिजाइन की गई एक बहुमुखी क्वांटम अधिग्रहण और ट्रैकिंग प्रणाली से सुसज्जित है। पूरी तरह से स्वचालित क्वांटम रिसीवर मॉड्यूल 760 nm से 860 nm तरंग दैर्ध्य रेंज के भीतर क्वांटम संकेतों का पता लगाता है, जबकि एक अद्वितीय ऑप्टिकल सिस्टम डिजाइन अपलिंक और डाउनलिंक बीकन की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ संगतता की गारंटी देता है, जो 680 nm से 1,600 nm तक की उच्च थ्रूपुट ऑप्टिकल मॉड्यूलेशन योजनाओं का सहयोग करता है।
ADQOGS के उद्घाटन पर बोलते हुए TII के सीईओ डॉ. रे ओ. जॉनसन ने कहा, “ADQOGS का उद्घाटन विघटनकारी प्रौद्योगिकी की पहचान करने और उसे लागू करने से कहीं आगे है - यह नवाचार और ज्ञान का केंद्र विकसित करने के बारे में है। हमारी सुविधा यूएई में उभरते क्वांटम प्रौद्योगिकी क्षेत्र को पोषित करने में मदद करते हुए प्रशिक्षण के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करते हुए क्वांटम प्रौद्योगिकी के शिखर का प्रतीक है। हमारी जैसी अपेक्षाकृत युवा इकाई के लिए मुझे गर्व है कि हम वैश्विक स्तर पर सुरक्षित डेटा ट्रांसमिशन के भविष्य को सक्रिय रूप से आकार दे रहे हैं।”
TII के क्वांटम रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ निदेशक डॉ. जेम्स ग्रीव ने कहा, “ADQOGS यूएई के तकनीकी नेतृत्व की खोज में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। स्टेशन क्वांटम संचार में तकनीकी संप्रभुता को प्राथमिकता देता है और यह उन्नत प्रौद्योगिकी और नवाचार में देश की बढ़ती विश्वसनीयता को मजबूत करेगा, जिससे यूएई क्वांटम अनुसंधान और विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित होगा।”
अनुवाद - पी मिश्र.