ऑपरेशन 'बर्ड्स ऑफ गुडनेस' के रूप में मानवीय सहायता का पांचवां बैच गाजा में हवाई मार्ग से एयरड्रॉप गया

अबू धाबी, 8 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- रक्षा मंत्रालय के संयुक्त संचालन कमान ने "बर्ड्स ऑफ गुडनेस" ऑपरेशन के रूप में उत्तरी गाजा पट्टी में यूएई वायु सेना और मिस्र वायु सेना द्वारा मानवीय और राहत सहायता की पांचवीं एयरड्रॉप के पूरा होने की घोषणा की है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य युद्ध से तबाह फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा को कम करना है।

दोनों देशों की संयुक्त टीमों ने लगभग 62 टन भोजन और चिकित्सा सहायता ले जाने वाले विमानों का उपयोग करके ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे ऑपरेशन शुरू होने के बाद से कुल मिलाकर 231 टन हो गया।

ऑपरेशन "बर्ड्स ऑफ गुडनेस" "गैलेंट नाइट 3" मानवीय ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसे राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के अनुरूप 5 नवंबर 2023 को शुरू किया गया था।

ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड एयर ब्रिज के रूप में अब तक भेजे गए विमानों की संख्या 2 जहाजों के अलावा 179 तक पहुंच गई है, जिसमें कुल 16,121 टन की मानवीय सहायता प्रदान की गई है।

यह ऑपरेशन कई हफ्तों तक चलेगा। यह गाजा के लोगों का सहयोग करने के लिए यूएई-मिस्र समन्वय के स्तर को प्रदर्शित करता है। यह गाजा पट्टी में गंभीर परिस्थितियों के मद्देनजर फिलिस्तीनी लोगों की मदद करने के लिए अरब एकजुटता के ढांचे के भीतर भी आता है।

अनुवाद - पी मिश्र.