अबू धाबी, 9 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का स्वागत किया है जिसमें मानवीय स्थिति में लगातार गिरावट को देखते हुए रमजान के दौरान सूडान में युद्धविराम का आह्वान किया गया है।
एक बयान में विदेश मंत्रालय (MoFA) ने उम्मीद जताई कि यह कदम सूडानी पार्टियों के बीच संकट को समाप्त करने, सूडानी लोगों की और पीड़ा को रोकने और विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में बीमारों, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित सबसे कमजोर समूहों के लिए राहत और मानवीय सहायता के आगमन की सुविधा प्रदान करेगा।
मंत्रालय ने तनाव कम करने, युद्धविराम हासिल करने और राजनीतिक बातचीत शुरू करने की दिशा में काम करने वाले सभी प्रयासों के लिए अपने दृढ़ सहयोग को रेखांकित किया, जो शांति, सुरक्षा और संरक्षा की बहाली की सुविधा प्रदान करता है और स्थिरता और समृद्धि के लिए भाईचारे वाले सूडानी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है।
अनुवाद - पी मिश्र.