दुबई, 10 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली के साथ गाजा पर ध्यान केंद्रित करते हुए मध्य पूर्व में नई घटनाक्रम और इसके मानवीय प्रभावों पर चर्चा की।
यह दुबई में शेख अब्दुल्ला द्वारा मंत्री जोली के स्वागत के दौरान हुआ, जहां दोनों पक्षों ने आपसी हित के कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने फिलिस्तीनी लोगों की जरूरतों के लिए मानवीय प्रतिक्रिया को बढ़ाने की तत्काल प्राथमिकता और सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने और क्षेत्र में उग्रवाद, तनाव और हिंसा को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए एक स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों को बढ़ाने के महत्व पर बल दिया।
दोनों मंत्रियों ने गाजा को अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए समुद्री कॉरिडोर को सक्रिय करने की हाल ही में घोषित पहल की भी समीक्षा की।
बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों और दोनों देशों और उनके लोगों के पारस्परिक हितों की सेवा के लिए कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की गई।
शेख अब्दुल्ला ने कनाडा और उसके लोगों के लिए निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए यूएई की इच्छाओं को व्यक्त करते हुए दोनों देशों के बीच विशिष्ट संबंधों पर प्रकाश डाला।
अनुवाद - पी मिश्र.