एथेंस, 10 मार्च, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उद्योग व उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री और COP28 के अध्यक्ष डॉ. सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर ने आधिकारिक कामकाजी यात्रा के रूप में ग्रीस में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें सरकारी अधिकारी और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल थे।
यात्रा के दौरान, डॉ. अल जाबेर ने ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस; विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस और विकास मंत्री कोस्टास स्क्रेकस के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें की।
इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच समृद्ध रणनीतिक संबंधों को रेखांकित किया, जो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति से चिह्नित है। हालिया प्रगति दोनों देशों के नेतृत्व की सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे आगे रणनीतिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त होता है।
यूनानी प्रधानमंत्री के साथ एक बैठक में डॉ. अल जाबेर ने विशेष रूप से पारस्परिक रूप से लाभप्रद क्षेत्रों में रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए यूएई नेतृत्व की शुभकामनाएं और उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने स्थायी निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
वहीं, ग्रीक प्रधानमंत्री ने यूएई की COP28 की सफल मेजबानी की प्रशंसा की। ग्रीक पक्ष ने एक्शन एजेंडा के तहत COP28 की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की, जिसमें 11 प्रतिज्ञाओं और घोषणाओं का शुभारंभ और वैश्विक जलवायु कार्रवाई के वित्तपोषण के लिए 85 बिलियन डॉलर से अधिक जुटाना शामिल है।
दोनों पक्षों ने यूएई-ग्रीस व्यापक रणनीतिक साझेदारी के भीतर सहयोग को बढ़ावा देने के साधनों पर चर्चा की, जिस पर नवंबर 2020 में ग्रीक प्रधानमंत्री की यूएई यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे। इस साझेदारी में सहयोग के विभिन्न क्षेत्र जैसे राजनीतिक सहयोग, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय विकास, व्यापार, निवेश, पर्यटन, संस्कृति, ऊर्जा, डिजिटल सेवाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भोजन, कृषि, रक्षा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।
उन्होंने राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और ग्रीक प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मई 2022 में लॉन्च किए गए €4 बिलियन (4.2 बिलियन डॉलर) के संयुक्त निवेश कोष के नई विकास की भी समीक्षा की। अपनी स्थापना के बाद से फंड ने ग्रीक अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों का सहयोग करने और प्रासंगिक निवेश गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में रणनीतिक भूमिका निभाई है।
फंड की संयुक्त संचालन समिति ने यात्रा के दौरान आशाजनक निवेश अवसरों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की, जिसका लक्ष्य दोनों देशों के लिए लाभकारी स्थायी और दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ावा देना था।
दोनों पक्षों ने दोनों देशों में सरकारी और निजी संस्थानों के बीच प्रभावी सहयोग का समर्थन करने के लिए उपलब्ध अवसरों की खोज करते हुए डिजिटल, सरकारी सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व को दोहराया।
फरवरी 2023 में यूएई के निवेश मंत्रालय और ग्रीक डिजिटल गवर्नेंस मंत्रालय ने लक्षित आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए ग्रीस में डेटा सेंटर परियोजनाओं पर ध्यान देने के साथ डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश के लिए एक रूपरेखा बनाने के लिए एक समझौता पर हस्ताक्षर किए।
दोनों पक्षों ने €200 मिलियन के निवेश के साथ अपनी मौजूदा साझेदारी का विस्तार करने के लिए मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी और हेलेनिक डेवलपमेंट बैंक ऑफ इन्वेस्टमेंट्स के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह 2018 में स्थापित €400 मिलियन की साझेदारी का पूरक है, जो उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने वाले ग्रीक फंडों में उभरते और निजी निवेश में सहयोग बढ़ाने में योगदान देता है।
मसदर और ग्रीक पर्यावरण और ऊर्जा मंत्रालय के बीच "GR-Eco Islands" पहल के तहत परियोजनाओं को लागू करने के लिए एक समझौता भी किया गया, जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल नवाचार द्वारा संचालित हरित आर्थिक मॉडल में इन द्वीपों के संक्रमण में तेजी लाना है।
COP28 के दौरान दोनों पक्षों के बीच इस प्रारंभिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे ग्रीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रायोजित करने की मसदर की प्रतिबद्धता को मजबूत किया गया।
डॉ. अल जाबेर ने जलवायु कार्रवाई में ग्रीस के प्रयासों और यूएई की COP28 की अध्यक्षता के लिए उसके सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए व्यावहारिक समाधानों के माध्यम से 'यूएई सर्वसम्मति' में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने दुनिया भर में जलवायु लचीलापन हासिल करने के लिए वित्तीय और तकनीकी पहल के लिए ग्रीस के समर्थन की भी प्रशंसा की।
अनुवाद - पी मिश्र.