अबू धाबी, 10 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- रक्षा मंत्रालय के संयुक्त संचालन कमान ने "बर्ड्स ऑफ गुडनेस" ऑपरेशन के रूप में उत्तरी गाजा पट्टी में यूएई वायु सेना और मिस्र वायु सेना द्वारा मानवीय और राहत सहायता की सातवीं एयरड्रॉप के कार्यान्वयन की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य युद्ध से तबाह फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा को कम करना है।
दोनों देशों की संयुक्त टीमों ने लगभग 62 टन भोजन और चिकित्सा सहायता ले जाने वाले विमानों का उपयोग करके ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे ऑपरेशन शुरू होने के बाद से कुल मिलाकर 311 टन हो गया।
यह ऑपरेशन गाजा के लोगों का सहयोग करने के लिए यूएई-मिस्र समन्वय के स्तर को प्रदर्शित करता है। यह गाजा पट्टी में गंभीर परिस्थितियों के मद्देनजर फिलिस्तीनी लोगों की मदद करने के लिए अरब एकजुटता के ढांचे के भीतर भी आता है।
अनुवाद - पी मिश्र.