शारजाह, 11 मार्च 2024 (डब्ल्यूएएम) -- शारजाह उत्कृष्टता पुरस्कार के न्यासी बोर्ड ने घोषणा किया कि उसने आठ अलग-अलग श्रेणियों के साथ पुरस्कार के 2023 संस्करण के लिए पंजीकरण करने वाली 98 आर्थिक संस्थाओं में से 44 आर्थिक प्रतिष्ठानों और सुविधाओं से नामांकन स्वीकार कर लिया है।
शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा शारजाह के क्राउन प्रिंस और उप शासक हिज हाइनेस शेख सुल्तान बिन मोहम्मद बिन सुल्तान अल कासिमी के संरक्षण में आयोजित पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 1 अप्रैल, 2024 को चैंबर में एक समारोह के दौरान की जाएगी।
यह बात SCCI के मुख्यालय में नियमित बैठक के दौरान कही गई, जिसकी अध्यक्षता SCCI के अध्यक्ष और पुरस्कार के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस ने की।
बैठक के दौरान, भाग लेने वाली आर्थिक संस्थाओं के लिए ऑन-साइट और दस्तावेजी मूल्यांकन दोनों के सफल समापन के बाद न्यासी बोर्ड ने पुरस्कार के वर्तमान संस्करण की परिचालन प्रगति और वर्कफ़्लो की समीक्षा की। उन्होंने आगामी विजेताओं की घोषणा समारोह के लिए चल रही व्यवस्थाओं और तैयारियों का भी आकलन किया।
बैठक में खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों से शारजाह उत्कृष्टता खाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित कंपनियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए किए गए मूल्यांकन के परिणामों को भी प्रदर्शित किया गया।
अनुवाद - पी मिश्र.